फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Video of councilor husband threatening woman goes viral

Ghaziabad News: पार्षद पति का महिला को धमकाने का वीडियो वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Video of councilor husband threatening woman goes viral
पति ने छवि खराब करने के लिए सुनियोजित साजिश बताया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। वार्ड नंबर-11 नंदग्राम की पार्षद छाया त्यागी के पति संजय त्यागी का एक महिला को धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पार्षद पति अपने कार्यालय में एक महिला को धमकाते हुए कह रहे हैं कि चल निकल यहां से, तेरा इलाज कर दूंगा...। पार्षद पति के व्यवहार से नाराज अन्य महिलाएं वीडियो में विरोध करती नजर आ रही हैं। हालाकि, पार्षद पति ने छवि खराब करने के लिए इस वीडियो को सुनियोजित साजिश बताया है।

घटना बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे की है। वार्ड के अंतर्गत आने वाले संगम विहार की कुछ महिलाएं गली की समस्या लेकर पहुंची थीं। पार्षद पति का कहना है कि जो समस्याएं बताई गई, मौके पर ही क्षेत्र के सफाई निरीक्षक व कर्मियों से फोन पर संपर्क साधा गया। सफाई कर्मियों ने बताया कि सीवर का ढक्कन जर्जर हो चुका था, जिसे वो सुबह ही बदल दिये। नाली से संबंधित समस्या का समाधान भी हो चुका है। कॉलोनी की एक गली में सीवर नहीं डाले जाने की समस्या पर संबंधित कर्मचारी से संपर्क किया गया तो उसने आचार संहिता लगने का हवाला देकर लोकसभा चुनाव के बाद काम शुरू करने की बात कही। पार्षद पति का आरोप है कि कार्यालय में मौजूद सभी महिलाएं आराम से बैठीं थी, इसी दौरान एक महिला ने अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया। वीडियो में पार्षद अपनी कुर्सी से उठकर महिला को बाहर निकालते दिख रहे हैं। इस बीच हंगामा बढ़ गया और अन्य महिलाएं भी पार्षद पति के इस व्यवहार का विरोध जताने लगी। काफी देर तक हंगामा होने के बाद महिलाएं चली गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed