{"_id":"616cf848b100f4391e4ef3a0","slug":"vicious-cheaters-are-cheating-by-pretending-to-offer-attractive-offers-in-festive-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी: सावधान! मुफ्त की थाली...जेब न कर दे खाली, त्योहारी सीजन में आकर्षक ऑफर का झांसा देकर ठग रहे हैं शातिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी: सावधान! मुफ्त की थाली...जेब न कर दे खाली, त्योहारी सीजन में आकर्षक ऑफर का झांसा देकर ठग रहे हैं शातिर
Mon, 18 Oct 2021 10:00 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 18 Oct 2021 10:00 AM IST
सार
साइबर एक्सपर्ट अनादि सुकुल का कहना है कि लोगों में ऑनलाइन खरीदारी के साथ-साथ ऑनलाइन खाना मंगाने का चलन बढ़ा है। नामी रेस्तरां व ऑनलाइन खाना मुहैया कराने वाली वेबसाइट पर तरह-तरह के ऑफर रहते हैं। लोग उन पर ऑर्डर बुक कर खाना मंगा भी रहे हैं। साइबर जालसाज इसी बढ़ते ट्रेंड का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुफ्त का खाना भला किसे अच्छा नहीं लगता। अगर खाना किसी नामचीन रेस्तरां का हो तो मुंह में पानी आना लाजिमी है। लोगों की इसी कमजोरी का जालसाज फायदा उठा रहे हैं। कभी भारी डिस्काउंट तो कभी मुफ्त थाली के ऑफर का मैसेज भेजकर साइबर जालसाज लोगों को झांसे में ले रहे हैं। मैसेज पर क्लिक करके प्रक्रिया शुरू करते ही खाते से पैसे निकल जा रहे हैं। पिछले 20 दिनों में कई ऐसे मामले आ चुके हैं।
साइबर एक्सपर्ट अनादि सुकुल का कहना है कि लोगों में ऑनलाइन खरीदारी के साथ-साथ ऑनलाइन खाना मंगाने का चलन बढ़ा है। नामी रेस्तरां व ऑनलाइन खाना मुहैया कराने वाली वेबसाइट पर तरह-तरह के ऑफर रहते हैं। लोग उन पर ऑर्डर बुक कर खाना मंगा भी रहे हैं। साइबर जालसाज इसी बढ़ते ट्रेंड का सहारा ले रहे हैं।
वह लोगों को झांसे में लेने के लिए फेसबुक, व्हॉट्सएप जैसे सोशल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ टेक्स्ट मैसेज का सहारा ले रहे हैं। यह मैसेज बिल्कुल वैसे दिखाई देंगे, जैसे असल रेस्तरां या कंपनियों द्वारा भेजे जाते हैं। मुफ्त थाली के चक्कर में ठगी के शिकार हुए अधिकांश लोगों को फेसबुक पर मैसेज प्राप्त हुए।
विज्ञापन
इस तरह ठगते हैं रकम
- आपके पास भेजे गए मैसेज में लिंक होगा। उसे क्लिक कर ऑर्डर बुक करने के लिए कहा जाएगा। जैसे ही आप उसमें डिटेल डालेंगे, खाते से रकम उड़ जाएगी।
- मैसेज में एक मोबाइल नंबर दिया जाएगा। उस नंबर पर कॉल करने पर आपसे पेमेंट एप के जरिये 10 रुपये भेजने को कहा जाएगा। पैसे भेजते ही ठगों को आपके यूपीआई के बारे में जानकारी हो जाएगी। इसके बाद आपको बातों में उलझाकर आपसे ऑर्डर का कन्फर्मेशन कोड मांगा जाएगा, जिसे बताते ही खाता साफ हो जाएगा।
- कॉल करके आपको मुफ्त थाली या डिस्काउंट वाली थाली के बारे में बताया जाएगा। ऑर्डर बुक कराने के नाम पर आपसे खाते में रकम डलवा ली जाएगी।
- लिंक भेजकर फार्म में क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की डिटेल भरवाई जाएगी। इसके बाद ऑर्डर बुक करने का कन्फर्मेशन कोड पूछा जाएगा। उसे बताते ही खाते से रकम कट जाएगी।

ऐसे बचें ठगी से
किसी भी नामचीन रेस्तरां या कंपनी के नाम से मेसेज जाने पर उसकी अधिकृत साइट पर जाकर ऑफर की सत्यता जांच लें।
डोमेन आईडी की जानकारी करने के लिए tri.gov.in पर जाकर एसएमएस हेडर चेक कर लें।
क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या खाते की जानकारी किसी भी सूरत में ऑनलाइन या फोन पर न दें।
मोबाइल पर आए किसी भी कोड या पिन को साझा न करें।
इनसे हुई है ठगी
सागर रत्ना रेस्तरां के नाम से एक थाली के साथ दो थाली मुफ्त मिलने का मेसेज भेजकर राजनगर निवासी रजनीकांत गुप्ता से 95 हजार की ठगी।
10 रुपये में भोजन की थाली के ऑफर का मेसेज भेजकर नेहरूनगर थर्ड निवासी मंजू गोयल से 47 हजार की ठगी।
ऑनलाइन पिज्जा आर्डर करने पर राजनगर एक्सटेंशन निवासी भावना से 29 हजार की ठगी।
तीन तरह की चाप मंगाने पर 50 फीसदी डिस्काउंट के नाम पर शास्त्रीनगर निवासी विजयवीर से 37 हजार की ठगी।