फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Verification of tenants started in Bharat City Society

Ghaziabad News: भारत सिटी सोसायटी में शुरू हुआ किरायदारों का सत्यापन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Verification of tenants started in Bharat City Society
साहिबाबाद। टीलामोड़ स्थित भारत सिटी फेज-1 में अपार्टमेंट्स में सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भारत सिटी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ने किरायेदार सत्यापन प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रक्रिया के तहत सभी किरायेदारों को अपना किराया समझौता और पुलिस सत्यापन रिपोर्ट 10 दिन में एओए कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन

एओए अध्यक्ष जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि जिन किरायेदारों के पास वर्तमान में पुलिस सत्यापन नहीं है उन्हें निकटतम पुलिस थाने या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पुलिस सत्यापन के लिए आवेदन करने को कहा गया है। आवेदन की प्रति भी एओए कार्यालय में जमा करने को कहा गया। एओए अध्यक्ष ने बताया कि एओए जल्द ही एक विस्तृत किरायेदारी नीति भी जारी करेगा, जिससे किरायेदार पंजीकरण और नियमों की स्पष्टता बनी रहे। इस पहल का उद्देश्य अपार्टमेंट्स में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधा को सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed