{"_id":"66e8a60b279b191c530eebf4","slug":"vehicles-will-not-be-able-to-go-towards-ghantaghar-ramlila-maidan-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1006-467721-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: कल घंटाघर रामलीला मैदान की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: कल घंटाघर रामलीला मैदान की ओर नहीं जा सकेंगे वाहन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जीटी रोड स्थित घंटाघर रामलीला मैदान में होने जा रहे रोजगार मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। 18 सितंबर की सुबह सात बजे से जीटी रोड पर घंटाघर रामलीला मैदान की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि रूट डायवर्जन के दौरान वैक्लपिक मार्गों का इस्तेमाल करें। कार्यक्रम में जाने के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पी-1 और पी-2 पार्किंग में वाहन की पार्किंग पास के आधार पर की जाएगी। असुविधा की स्थिति में यातायात नियंत्रण कक्ष- 9643322904, 0120-2986100 और यातायात निरीक्षक मुख्यालय- 7007847097 पर संपर्क करें।
यह रहेगा डायवर्जन
- शहीद स्थल न्यू बस अड्डा मेट्रो स्टेशन से चौधरी मोड़ तक ई-रिक्शा, ऑटो, मालवाहक वाहन, बसें नहीं जाएंगी।
- सीमापुरी की आकर लालकुआं से होकर बुलंदशहर व आगे जाने वाले वाहन मोहननगर से लिंक रोड होकर यूपी गेट से एनएच-नौ होते हुए जाएंगे।
- रामलीला मैदान में कार्यक्रम के दौरान विजयनगर, लालकुआं की ओर घंटाघर रामलीला मैदान की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन चौधरी मोड़ से आंबेडकर रोड होकर पुराना बस अड्डे होकर आगे जाएंगे। ऐसे ही शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से घंटाघर की ओर वाहन नहीं जाएंगे। ये वाहन हापुड़ मोड़ से पुराना बस अड्डा होकर आंबेडकर रोड से चौधरी मोड़ होते हुए विजयनगर व लालकुआं जाएंगे।
- कार्यक्रम में टेबलेट वितरण के लाभार्थी और जनसभा में आने वाले अतिथि चौधरी मोड़ पर आएंगे और निर्धारित पार्किंग स्थल में वाहन खड़े करके कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे।
विज्ञापन
छह पार्किंग स्थल बनाए गए
पी-1: रामभवन घंटाघर रामलीला मैदान- मंचासीन अतिथिगणों के लिए
पी-2: कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स, नगर निगम रमते राम रोड कट- वीआईपी व मीडिया वाहन
पी-3: शंभूदयाल इंटर और डिग्री कॉलेज- ड्यूटीरत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के लिए
पी-4: रेलवे ग्राउंड विजयनगर- बस पार्किंग
पी-5: ऑपूलेंट मॉल, जीटी रोड- सामान्य पार्किंग हल्के वाहन
पी-6: इंग्राहम स्कूल, जीटी रोड- सामान्य पार्किंग हल्के वाहन