{"_id":"679e7b3b53be9a2e580d65b7","slug":"vehicle-speed-stopped-for-four-hours-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-998-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चार घंटे तक थम गई वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चार घंटे तक थम गई वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। भोपुरा तिराहे पर हादसे की वजह से भोपुरा मार्ग पर यातायात को पुलिस ने रुकवा दिया। सभी भारी व हल्के वाहनों की आवाजाही करीब चार घंटे तक रुकी रही। आग पूरी तरह बुझने के बाद जब दमकल व पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया उसके बाद करीब 8ः30 बजे ट्रैफिक को दोबारा शुरू किया गया। घंटों तक रुके ट्रैफिक की वजह से जाम के हालात पैदा हो गए। हालांकि पुलिसकर्मी लगातार स्थिति को संभालते हुए जाम को सुचारू करने में जुटे रहे, लेकिन जाम की स्थिति देर शाम तक बनी रही।
शनिवार सुबह सिलिंडर से भरे ट्रक में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने साहिबाबाद-भोपुरा मार्ग पर चलने वाले ट्रैफिक को घटनास्थल से करीब 150 मीटर पहले ही रोक दिया।
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने अपने वाहनों को खड़ा कर व बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। तड़के का समय होने की वजह से भारी वाहन ज्यादा रुके, लेकिन जैसे-जैसे दिन निकलता गया वाहनों की कतार लंबी होती चली गई। करीब 6ः30 बजे तक आग बुझने के बाद एक घंटे तक कूलिंग का काम किया गया।
विज्ञापन
इसके बाद लगभग 8ः15 से 8ः30 बजे के बीच वाहनों की आवाजाही को दोबारा शुरू कराया गया। इस दौरान टीलामोड़ थाना प्रभारी और ट्रैफिक इंस्पेक्टर खुद थाना व यातायात कर्मियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। करीब चार घंटे बाद ट्रैफिक खुलने पर जाम के हालात पैदा हो गए। स्थिति यह हुई कि आधा-पौन घंटे तक वाहनों को रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा। दोपहर करीब 12ः30 बजे जाम की स्थिति सामान्य हुई, लेकिन कुछ-कुछ देरी पर जाम लगने की स्थिति देर शाम तक बनी रही।
हादसे के बाद छह इलाकों की बिजली आपूर्ति हुई बाधित
हादसे के चलते 11 केवी की लाइन के साथ एलटी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस कारण भोपुरा व इसके आसपास के छह इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। कुछ जगहों पर दोपहर बाद आपूर्ति सुचारू हो गई, जबकि राजीव कॉलोनी व इसके आसपास के क्षेत्रों में देर शाम तक भी आपूर्ति बाधित रही। हादसे के बाद डिफेंस कॉलोनी, डीएलएफ, शालीमार सिटी, कोयल एंक्लेव से लेकर भाेपुरा, राजीव कॉलोनी की बिजली गुल हो गई थी।
अधीक्षण अभियंता उमेश चंद्र सोनकर ने बताया कि हादसे की वजह से 11 केवी की लाइन के तार आग की चपेट में आ गए और पिघलकर टूट गए। आसपास के क्षेत्र की एलटी लाइन भी टूट गई थी। घटनास्थल के पास मौजूद दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए । इसकी वजह से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। वहीं, डीएलएफ, शालीमार सिटी और कोयल एंक्लेव में दोपहर करीब तीन बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। राजीव कॉलोनी और भोपुरा में कई जगह फॉल्ट हो गए थे। रात आठ बजे के बाद यहां की आपूर्ति भी चालू हो गई।