फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   vehicle accident with middle-aged, died on the spot

वाहन ने अधेड़ को रौंदा, मौके पर मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
vehicle accident with middle-aged, died on the spot
- देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम हुआ हादसा - मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने अज्ञात में पोस्टमार्टम को भेजा
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर शाम अज्ञात वाहन ने एक अधेड़ को रौंद दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अज्ञात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी बलदेव पुत्र राजाराम ने तहरीर देकर बताया कि वह गांव का चौकीदार है। शनिवार देर शाम कुतुबपुर की पुलिया के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने एक अधेड़ को टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी अज्ञात वाहन चालक मौके से अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। जबकि, अधेड़ की मौके पर ही गंभीर चोट आने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त करने की कोशिश की। लेकिन, मृतक की कहीं कोई शिनाख्त नहीं हो सकी है। देहात कोतवाल सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मृतक की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। साथ ही अ ज्ञात वाहन चालक की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed