{"_id":"687be6a7f7d1a89331084414","slug":"vegetable-vendor-killed-one-injured-in-collision-with-mini-truck-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106647-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मिनी ट्रक की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मिनी ट्रक की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत, एक घायल
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर राज चौपला के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने सब्जी फेरी वालों को टक्कर मार दी। हादसे में एक फेरी वाले लक्ष्मण की मौत हो गई और उसका साथी रोशन घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। लोगों ने घटना के विरोध में हंगामा किया।
मूलरूप से बिहार के जनपद भागलपुर स्थित गांव झंडापुर निवासी लक्ष्मण (27) पत्नी चिंता देवी और दो वर्षीय बेटे के साथ मोदीनगर की शास्त्रीनगर कॉलोनी में किराए पर रहते थे। गांव निवासी रोशन भी उनके साथ में रहते थे। लक्ष्मण भी रोशन के साथ फेरी लगाकर ठेले पर सब्जी बेचते थे। शनिवार सुबह लक्ष्मण और रोशन दोनों हापुड़ मार्ग स्थित सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर अलग-अलग ठेले से फेरी लगाने गोविंदपुरी जा रहे थे। रोशन ने बताया कि जैसे ही वह राज चौपला पार कर शकुंतला अस्पताल के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने दोनों ठेलों में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गए और रोशन को भी चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मण को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मण को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भाग रहे मिनी ट्रक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोप है कि कांवड़ यात्रा के कारण वन-वे होने के बावजूद चालक मिनी ट्रक को तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक अंकित निवासी बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया गया है।