फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Vasundhara Scheme: Farmers outraged over plot allotment at new circle rates; warn of agitation.

वसुंधरा योजना: नए सर्किल रेट पर प्लॉट देने से भड़के किसान, आंदोलन की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Vasundhara Scheme: Farmers outraged over plot allotment at new circle rates; warn of agitation.
साहिबाबाद। आवास विकास परिषद की वसुंधरा योजना में किसानों को व्यावसायिक प्लॉट आवंटन का तीन दशक पुराना विवाद फिर गहरा गया है। छह महीने पहले 251 किसानों को 35-35 वर्ग मीटर व्यावसायिक प्लॉट देने पर सहमति बनी थी, लेकिन अब परिषद नए सर्किल रेट पर आवंटन की तैयारी कर रहा है। इससे नाराज किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


किसान नेता बलराम सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 के अंत में परिषद ने 1.35 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से जमीन देना तय किया था। किसान तीन दशक पुराने सर्किल रेट की मांग कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों के कहने पर 2025 के रेट पर राजी हो गए। आरोप है कि परिषद ने सत्यापन के नाम पर छह महीने लगा दिए। अब नया सर्किल रेट करीब 2.50 लाख रुपये प्रति वर्ग मीटर बताया जा रहा है, जिसमें कई चार्ज जुड़े हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि छह माह में ही रेट दोगुना हो गया है। जमीन आवंटन में देरी परिषद की वजह से हुई, इसका हर्जाना किसान नहीं भरेंगे। लंबे संघर्ष और कई दौर की वार्ता के बाद छह महीने पहले समाधान निकला था। उम्मीद थी कि जल्द आवंटन होगा, लेकिन नई शर्त से विवाद फिर बढ़ गया है। किसानों ने साफ कहा कि पुराने सर्किल रेट पर प्लॉट नहीं मिले तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता निखिल माहेश्वरी ने कहा कि किसानों का यह मामला मुख्यालय स्तर पर चल रहा है। इस संबंध में वे कुछ नहीं कह सकते। आगे जो भी फैसला होगा, उसके लिए स्थानीय स्तर पर वे जिम्मेदार नहीं हैं।

वसुंधरा योजना में किसानों को व्यावसायिक प्लॉट देने का विवाद करीब 30 साल पुराना है। लंबे समय से किसान अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद छह महीने पहले मामला सुलझा था और 251 किसानों को प्लॉट देने पर मुहर लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed