{"_id":"63fc50f4e01d7781b80ae8c3","slug":"vacuum-pipe-inserted-in-private-part-of-petrol-pump-worker-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत: पेट्रोल पंपकर्मी के प्राइवेट पार्ट में डाला एयर पाइप, पेट में भरी हवा; कई अंग हुए क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत: पेट्रोल पंपकर्मी के प्राइवेट पार्ट में डाला एयर पाइप, पेट में भरी हवा; कई अंग हुए क्षतिग्रस्त
Mon, 27 Feb 2023 12:17 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 27 Feb 2023 12:17 PM IST
सार
पेट्रोल पंप पर उसी के साथी ने कर्मचारी के प्राइवेट पार्ट में एयर पाइप लगाकर हवा भर दी। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के सिहानी गेट क्षेत्र में एक पेट्रोलपंप पर दो कर्मचारियों में विवाद के बाद एक कर्मचारी ने अपने साथी के प्राइवेट पार्ट में एयर पाइप लगाकर हवा भर दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं आरोपी इसके बाद युवक के ऊपर बैठ गया। इससे युवक की हालत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ते आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पीड़ित के भाई मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
पीड़ित के भाई ने बताया कि उसका छोटा भाई विजय पेट्रोल पंप पर कार वॉशिंग का काम करता है। इसी पेट्रोल पंप पर पिलखुवा में खेड़ा गांव निवासी मोहित भी काम करता है। 25 फरवरी की शाम पांच बजे मोहित ने जबरन उसके भाई कार में डालकर उसके प्राइवेट पार्ट में पाइप लगा दिया। हवा भरने से उसके पेट में कई पार्ट डैमेज हो गए।
विज्ञापन
इस मामले में एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। हालांकि इसमें बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। मामले में उन्होंने मोहित कुमार के खिलाफ थाना सिहानी गेट में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।