Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Upset by police action, elderly man commits suicide by writing a note

Ghaziabad News: पुलिस कार्रवाई से परेशान बुजुर्ग ने नोट लिखकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Upset by police action, elderly man commits suicide by writing a note
मृतक रविन्द्र डागर का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
साहिबाबाद। आठ साल तक घर का रास्ता खुलवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे, पुलिस से गुहार लगाई और दो बार लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी गुहार लगाई। सीएम हेल्पलाइन 1076 पर भी चार बार शिकायत की, लेकिन रास्ते का विवाद नहीं सुलझा। आखिरकार सिकंदरपुर गांव निवासी रिक्शा चालक रविंद्र डागर (61) ने मंगलवार सुबह लकड़ी की सीढ़ी पर रस्सी बांधकर फंदे से लटक कर जान दे दी। रविंद्र ने दो पेज के सुसाइड नोट में अपनी पीड़ा बयां करने के साथ ही दो भाइयों व दो भतीजों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में पुलिस की कार्रवाई से नाराज होने व डीएम से लेकर मुख्यमंत्री तक को संबोधित करते हुए न्याय न मिलने की भी बात लिखी है।
विज्ञापन

दामाद संतोष चौधरी ने बताया कि उनके ससुर रविंद्र डागर टीला मोड़ थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी कुसुम, तीन बेटियां अंजली, मीनू, शालू और एक बेटा आशीष डागर है। मंगलवार सुबह उनकी पत्नी सोकर उठीं तो घर में लकड़ी की सीढ़ी पर रस्सी के सहारे पति रविंद्र का शव लटका देखकर उनकी चीख निकल गईं। शोर सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल के दौरान दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला।
विज्ञापन

संतोष ने बताया कि रविंद्र और उनके दो भाई नागेंद्र और दिनेश का गांव में 1050 गज के प्लॉट का आठ साल पहले बंटवारा हुआ था। तीनों के हिस्से में 350-350 वर्गगज आया था। वहीं, रविंद्र के हिस्से में प्लॉट का पिछला हिस्सा आया और आठ फिट का रास्ता देने के लिए दोनों भाइयों से 100 रुपये के स्टांप पर एग्रीमेंट साइन किया था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने केवल तीन फिट का रास्ता देकर बाकी पर कब्जा कर लिया। इसे लेकर रविंद्र करीब आठ साल से परेशान थे। रास्ता खुलवाने के लिए उन्होंने कई बार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। दो बार लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में भी अपनी बात रखी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक रविंद्र चार दिन से काफी तनाव में थे। वह एक बार फिर मुख्यमंत्री से मिलने की तैयारी कर रहे थे। संतोष ने आरोप लगाया कि एसएचओ टीला मोड़ ने आईजीआरएस की शिकायतों को निस्तारण करने के लिए उनके ससुर का फोन हाथ में लेकर खुद ही ओटीपी भरकर निस्तारण दिखा दिया था। उन्होंने कहा कि इस तथ्य की भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सुसाइड नोट में लिखा- मेरी आत्महत्या के जिम्मेदार हैं चार लोग
रविंद्र ने आत्महत्या से पहले दो पेज का सुसाइड नोट लिखा। पहले पेज की शुरुआत में डीएम साहब को संबोधित करते हुए जय श्रीराम लिखा है। इसमें उन्होंने कमिश्नर से शिकायत करने का भी जिक्र किया है। आरोप लगाया कि विवाद के चलते आरोपी आए दिन उनके साथ गाली-गलौज करते थे, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने नोट में दिनेश, दीपक, योगेंद्र और पुष्पेंद्र को अपनी आत्महत्या का जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट के दूसरे पेज की शुरुआत जय योगी जी लिखकर की गई है। इसमें रविंद्र ने दो बार लखनऊ जाकर शिकायत करने और सीएम हेल्पलाइन 1076 पर चार बार शिकायत दर्ज कराने की बात लिखी है। उनका आरोप है कि हर बार पुलिस ने शिकायत का फर्जी निस्तारण दिखाकर उन्हें वापस भेज दिया। नोट में दर्ज शिकायतों से साफ है कि आखिरी समय तक वह रास्ते का विवाद सुलझाने और न्याय पाने की उम्मीद लगाए हुए थे।
--------
पांच घंटे तक शव नहीं उतारने पर अड़े रहे परिजन
घटना के बाद परिजन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। उनका आरोप था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक शव को फंदे से नहीं उतारने दिया जाएगा। परिजनों ने पुलिस-प्रशासन पर पहले भी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया। करीब पांच घंटे तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। परिजनों का कहना था कि यदि समय रहते उनकी शिकायतों पर कार्रवाई हो जाती तो रविंद्र को यह कदम नहीं उठाना पड़ता।

--------
परिजनों ने रास्ते के विवाद को आत्महत्या का कारण बताते हुए चाचा और अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर योगेंद्र, नागेंद्र, दिनेश और दीपक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सुसाइड नोट में लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। --ऋजुल, डीसीपी ट्रांस हिंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed