फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uproar over recitation of Quran in flat, 40 booked

Ghaziabad News: फ्लैट में कुरान का पाठ कराने पर हंगामा, 40 पर मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Uproar over recitation of Quran in flat, 40 booked
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की चित्रावन सोसायटी के फ्लैट में कुरान का पाठ कराने पर रविवार रात लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस के मुताबिक पहले स्थानीय लोगों ने फ्लैट में रहने वाली तान्या के घर जाकर इसपर आपत्ति जताई, जब लोग फ्लैट से नीचे उतरे तो सुरक्षाकर्मी ने उनसे पूछताछ की। इसी बात से नाराज लोगाें ने सुरक्षाकर्मी को चाकू- छुरी दिखाए और बुरी तरह पीटा। मामले में अब्दुल रहमान, किरनपाल समेत 40 अज्ञात के खिलाफ सुरक्षाकर्मी राजेश्वर कुमार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार रात को करीब 11 बजे चित्रावन सोसायटी के लोग एकत्र होकर तान्या के फ्लैट पर पहुंचे। यहां कुछ लोगों को कुरान का पाठ करते हुए देखा और उसकी वीडियो भी बना ली। तान्या ने लोगाें से बताया कि उनकी बेटी बीमार है, इसके उपचार के लिए उन्होंने कुरान का अपने यहां पाठ कराया है। इस दौरान धर्म परिवर्तन कराने समेत अन्य आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि इस घटना से सोसायटी की सुरक्षा को खतरा पैदा हो सकता है। लोगों ने सुरक्षाकर्मी राजेश्वर से पूछा कि उन्होंने इतनी बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों को सोसायटी के अंदर घुसने की अनुमति कैसे दे दी। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने नीचे उतरे लोगों से पूछताछ शुरू की। आरोप है कि सभी लोग एकमत होकर सुरक्षाकर्मी से भिड़ गए और उनको चाकू- छुरी दिखाए। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामे को किसी तरह शांत कराया। इस प्रकरण में हिंदू संगठन के लोगों ने धर्म परिवर्तन व हिंदू विरोधी गतिविधियां कराने और फ्लैट में मदरसा संचालित होने जैसे आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

इस बारे में एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने खंगाली है। दो लोगों की पहचान हो गई है। अन्य लोगों की पहचान भी की जा रही है। मामले में जल्द गिरफ्तारी कराई जाएगी। सुरक्षाकर्मी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed