फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uproar over power cuts in Ghaziabad No electricity for 12 hours

गाजियाबाद में बिजली कटौती पर हंगामा: 12 घंटे से बत्ती गुल, कनावनी डूब क्षेत्र में लोगों ने पुस्ता रोड किया जाम

Tue, 22 Sep 2026 11:05 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंदिरापुरम (गाजियाबाद) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 22 Sep 2026 11:05 PM IST
सार

कनावनी गांव में मंगलवार को 12 घंटे बिजली न मिलने से नाराज लोगों ने पुस्ता रोड पर जाम लगाया। पुलिस ने जाम खुलवाया। ऊर्जा निगम ने कटौती से इन्कार किया है।

विज्ञापन
Uproar over power cuts in Ghaziabad No electricity for 12 hours
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के कनावनी गांव के डूब क्षेत्र में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 12 घंटे से बिजली नहीं आने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने पुस्ता रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की। करीब 40 मिनट तक सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन


स्थानीय निवासी विमलेश सिंह ने बताया कि क्षेत्र में कई घरों में बिजली के मीटर लगे हुए हैं। इसके बावजूद सुबह से आपूर्ति नहीं हो रही है। बिजली नहीं होने से घरों के रोजमर्रा के काम प्रभावित होने के साथ बच्चों की पढ़ाई और परीक्षाओं की तैयारी पर भी असर पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि सोमवार रात से  बिजली नहीं रहने से गर्मी और पेयजल की समस्या भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन


जाम के दौरान कुछ लोगों के बीच बिजली समस्या को लेकर कहासुनी भी हो गई, जिससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बनी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की मौजूदगी में लोगों को शांत कराकर यातायात सुचारु कराने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है। वहां नए बिजली कनेक्शन को लेकर समस्या चल रही। बिजली कटौती की कोई समस्या नहीं है। - अजय कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम, जोन तीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed