फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uproar over meat stall in Durga pandal, two detained

Ghaziabad News: दुर्गा पंडाल में मांस की दुकान लगाने पर हंगामा, दो हिरासत में

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
Uproar over meat stall in Durga pandal, two detained
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र स्थित शिप्रा सनसिटी सोसायटी के पीछे खाली पड़े मैदान में लगे दुर्गा पंडाल के परिसर में मांस बिक्री के स्टॉल लगाने पर पुलिस ने 29 सितंबर को दो लोगों को हिरासत में लिया है। विवाद 27 सितंबर की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हुई वीडियो के बाद शुरू हुआ। पुलिस ने दुर्गा पंडाल से छह दुकानों को भी हटवाया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि खाली पड़े मैदान में बंगाली समाज ने दुर्गा पूजा पंडाल लगाया है। पंडाल के लिए नियमों के अनुसार पुलिस अनुमति भी ली गई है। बताया कि पंडाल परिसर में विभिन्न स्टॉल लगाए गए हैं। अलग-अलग तरह के उत्पादों के स्टॉल के लिए आयोजकों ने जगह किराये पर दी थी। शनिवार रात एक एक्स यूजर ने पोस्ट करके परिसर में मांस उत्पाद बिक्री के स्टॉल लगे होने की शिकायत की थी। पोस्ट के साथ एक वीडियो भी अपलोड की थी, जिसमें सार्वजनिक तौर पर लगे स्टॉल और वहां खड़े होकर मांस उत्पादों का सेवन करते लोग दिखाई दे रहे थे। पोस्ट में एक और वीडियो थी। आरोप था कि क्षेत्र में ही हो रहे जागरण कार्यक्रम में ऐसे गायक को बुलाया गया, जिसने धार्मिक भजन गाने से मना कर दिया था। एसीपी ने बताया कि मांस बिक्री मामले की जांच पुलिस ने शुरू की तब एक-दो स्टॉल खुले मिले, जिन पर दो कर्मचारी कार्यरत थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि स्टॉल लगाने की अनुमित आयोजन समिति की ओर से दी गई थी। पुलिस ने दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में लगे मांस बिक्री के सभी स्टॉल बंद करवा दिए हैं और आयोजन समिति को लेकर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed