फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uproar over death of youth after stone operation, hospital sealed

Ghaziabad News: पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत पर हंगामा, अस्पताल सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of youth after stone operation, hospital sealed
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड के स्पर्श अस्पताल में सप्ताहभर में हुए पथरी के दूसरे आपरेशन के बाद एमसीडी कर्मी के 30 वर्षीय बेटे रोहित की मंगलवार सुबह मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर करीब पांच घंटे हंगामा किया। अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों से मारपीट की, इससे गुस्साए लोगों ने एक चिकित्सक का सिर फोड़ दिया। अस्पताल के सील होने पर ही परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया।
विज्ञापन

पप्पू कॉलोनी निवासी सफाईकर्मी लीलू पार्चा एमसीडी में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उनके बेटे रोहित को पहले नवरात्र पर पथरी का दर्द हुआ था। बेटे को गली नंबर छह में क्लीनिक चलाने वाले मुकेश को दिखाया था। उसके इलाज से स्वास्थ्य में लाभ नहीं होने पर रोहित को स्पर्श अस्पताल में भर्ती कराया था। रोहित का सात दिन पहले पित्त की पथरी का आपरेशन हुआ था। रोहित के शरीर पर सूजन आने के कारण सोमवार को चिकित्सक ने सीटी स्कैन कर दूसरा ऑपरेशन करने को बोला था। सोमवार रात को रोहित का दूसरा ऑपरेशन हुआ था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे रोहित की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। अस्पताल की ओर से करीब आठ बजे मामले की जानकारी परिजन को दी गई।
विज्ञापन


हॉकी, हथियार और बेसबॉल से पीटा
आरोप है कि परिजनों द्वारा मौत का कारण जानने और शव देने की मांग करने पर अस्पताल प्रबंधन के स्टाफ ने हॉकी, धारदार हथियार और बेसबॉल से मारपीट की। इसकी जानकारी रिश्तेदार व जानकारों को होने पर सभी अस्पताल पहुंच गए। इसके बाद पूरा स्टाफ मौके से फरार हो गया। नाराज लोगों की भीड़ अस्पताल के आगे करीब एक बजे तक जमी रही। लोगों ने अस्पताल को सील करने और रोहित की मौत के लिए जिम्मेदार चिकित्सक और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो थानों की पुलिस के सामने फोड़ा सिर
सुबह आठ बजे से ही शालीमार गार्डन 80 फुटा रोड मुख्य मार्ग पर अस्पताल के आगे लोगों की भीड़ जमा रही। इससे सड़क पर जाम जैसे हालात होने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। वहीं, लोगों के हंगामे के बीच एक चिकित्सक मौके पर पहुंचे। नाराज लोग शालीमार गार्डन और साहिबाबाद थाना प्रभारी समेत पुलिसबल के आगे ही चिकित्सक पर टूट पड़े। इससे चिकित्सक के सिर में चोट लग गई और उसके सिर से खून बहने लगा। दोनों थाने की पुलिस पांच घंटे तक महज मूकदर्शक ही बनी रही।

अस्पताल किया सील, जांच जारी
डिप्टी सीएमओ चंद्रेश सिंह ने बताया कि थाना पुलिस से मामले की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर अस्पताल के अंदर कोई भी स्टाफ नहीं मिला न ही मृतक के केस की कोई फाइल मिली। फाइल मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रथम दृष्टया अस्पताल की लापरवाही मानते हुए अस्पताल को सील कर दिया गया है। एसीपी साहिबाबाद भाष्कर वर्मा ने बताया कि अस्पताल के दो चिकित्सक के खिलाफ तहरीर मिली है। चिकित्सा विभाग की ओर से जांच व कार्रवाई की जा रही है।


इकलौता बेटा था रोहित
लीलू की पत्नी उर्मिला ने बताया कि बेटा रोहित दिल्ली पटपड़गंज की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिवार में सबसे बड़े रोहित के अलावा तीन बहनें हैं। इनमें से दो की शादी हो चुकी है जबकि सबसे छोटी बहन की जल्द ही शादी होने वाली है। वर्ष 2014 में रोहित की शादी हुई थी। उसका छह साल का एक बेटा है। रोहित के जाने से पूरा परिवार टूट गया है।

पूर्व में हुए अस्पताल के बाहर हंगामे
- नौ जनवरी को ऑटो चालक धर्मपाल की मौत होने पर इंदिरापुरम के शांतिगोपाल अस्पताल के बाहर लोगों ने हंगामा किया था।
- 29 जनवरी को हिमांशु बंसल के साइनस का ऑपरेशन होने पर वैैशाली के मैक्स अस्पताल के बाहर लोगों ने हंगामा काटा।
- पिछले साल 17 अप्रैल को वैशाली निवासी पप्पू के रोड एक्सीडेंट घायल बेेटे का मौत के बाद मैक्स अस्पताल ने ज्यादा बिल बनाने पर लोगों ने हंगामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed