फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uproar over beef report, chicken remains found in vehicle

Ghaziabad News: गोमांस की सूचना पर हंगामा गाड़ी में निकले मुर्गों के अवशेष

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Uproar over beef report, chicken remains found in vehicle
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के शहीद नगर में 29 सितंबर की देर रात गाड़ी में गोमांस भरकर ले जाने की सूचना पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को फोन कर क्षेत्र के ही रहने वाले एक भाजपा नेता ने गोमांस की सूचना दी। इसके बाद वह गायब हो गए। पुलिस ने जांच की तब गाड़ी में दिल्ली स्थित मुर्गा मंडी से लाए जा रहे मुर्गे के अवशेष मिले। इसके बाद भाजपा नेता चौकी नहीं पहुंचे और फोन भी बंद कर लिया। पुलिस ने देर रात गाड़ी को कब्जे में लेकर चौकी में खड़ी करवा दी।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि देर रात पुलिस को फोन पर गाड़ी में गोमांस भरकर ले जाने की सूचना मिली थी। सूचना भाजपा नेता ने दी थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तब पता चला कि गाड़ी क्षेत्र के ही रहने वाले एक व्यक्ति की है। वह दिल्ली मुर्गा मंडी से मुर्गों के अवशेष लेकर आ रहा था। उन्हें नष्ट करने के लिए मुरादनगर ले जाया जा रहा था। रास्ते में अपने घर पर कार चालक खाना खाने के लिए रुका था।
विज्ञापन

क्षेत्र में ही रहने वाले भाजपा नेता ने दुर्गंध आने पर गाड़ी को घेरा और खोलकर देखा तो उसमें रखे बोरे पर लगा खून देखकर गोमांस की सूचना दी। पुलिस ने मुर्गे के अवशेष की पुष्टि होने पर भाजपा नेता के घर जाकर उन्हें बुलाना चाहा तब उन्होंने दरवाजा ही नहीं खोला। यहां तक कि अपना मोबाइल भी बंद कर लिया। एसीपी ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed