फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP police now replying to bullet with bullet: Aseem Arun

यूपी पुलिस अब गोली का जवाब गोली से देती है: असीम अरुण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
UP police now replying to bullet with bullet: Aseem Arun
गाजियाबाद। पूर्व आईपीएस व राज्यमंत्री असीम अरुण ने बृहस्पतिवार को अतीक अहमद के बेटे असद व एक अन्य हत्यारोपी गुलाम के एनकाउंटर में ढेर होने पर कहा कि यूपी पुलिस अब बदमाशों की गोली का जवाब गोली से देती है। उन्होंने विपक्षी दलों के नेताओं की ओर से एनकाउंटर पर उठाए गए सवाल पर कहा कि समाजवादी पार्टी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में पुलिस का मनोबल धरातल में चला गया था। बदमाश पुलिस पर गोली चलाते थे और पुलिस उसका जवाब नहीं दे पाती थी। वह बृहस्पतिवार को पार्टी के महानगर कार्यालय पर टिकट के दावेदारों से वार्ता करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटा जा रहा है। अब पुलिस को गोली का जवाब गोली से देने की आजादी है। उन्होंने कहा कि एनकाउंटर में ढेर हुए बदमाश जब सरेआम एक अधिवक्ता व केस के गवाह की हत्या कर सकते हैं तो पुलिस पर गोली भी चलाई होगी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह ढेर हो गए। यह सामान्य बात है, इसमें कोई आश्चर्य या सवाल उठाने की गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed