Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP: Police encounter with miscreants, two arrested from Ghaziabad and Bulandshahr

UP : पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, गाजियाबाद से एक और बुलंदशहर से दो गिरफ्तार

Sun, 19 Jan 2025 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद/बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद/बुलंदशहर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 04:19 AM IST
सार

एक घटना गाजियाबाद के लोनी इलाके की है जबकि दूसरी बुलंदशहर की है। दोनों घटनाओं में बदमाशों ने पहले पुलिस पर गोली चलाई थी, इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हे पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
UP: Police encounter with miscreants, two arrested from Ghaziabad and Bulandshahr
गिरफ्तार बदमाश... - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी पुलिस ने एनकाउंटर के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक घटना गाजियाबाद के लोनी इलाके की है जबकि दूसरी बुलंदशहर की है। दोनों घटनाओं में बदमाशों ने पहले पुलिस पर गोली चलाई थी, इसके बाद जवाबी कार्रवाई में उन्हे पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन


लोनी में मुठभेड़
मुठभेड़ के बाद एक बदमाश की गिरफ्तारी पर एसीपी लोनी भास्कर वर्मा ने बताया कि पीएस लोनी बॉर्डर सीमा में नियमित पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता हुआ पाया गया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह मुड़ गया और फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लग गई और उसे हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


बुलंदशहर में कार्रवाई
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा है। एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि पीएस अरनिया की एक टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों और लोगों की नियमित जांच के दौरान हमने एक संदिग्ध वाहन देखा जिसने यू-टर्न लिया और तेजी से निकल गया। पुलिस ने वाहन का पीछा किया मगर बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। क्रॉस फायरिंग के दौरान दो बदमाशों के पैरों में गोली लगी। हमें जानकारी मिली कि 16 जनवरी को पीएस अरनिया इलाके में 4 लोगों ने एक कार चुराई थी, जिसमें ड्राइवर घायल हो गया था उस घटना में ये दोनों शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed