{"_id":"65ca9d88c37c13b398041137","slug":"up-gate-ghazipur-lane-closed-people-troubled-all-day-due-to-jam-shahibabad-news-c-134-1-sbd1003-106434-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: यूपी गेट गाजीपुर लेन बंद, जाम से दिन भर परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: यूपी गेट गाजीपुर लेन बंद, जाम से दिन भर परेशान रहे लोग
विज्ञापन
कौशांबी। न्यूनतम समर्थन मूल्य और अन्य मुद्दों पर किसानों का दिल्ली आह्वान से पहले सोमवार को यूपी गेट गाजीपुर बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। दिल्ली सीमा में सीमेंटेड बैरियर के बीच कंक्रीट डालकर पक्का अवरोधक बना दिया गया है। फ्लाईओवर के नीचे रास्ता बंद होने पर वाहन चालक व लोगों के सुबह-सुबह दिल्ली जाने में पसीने छूट गए। इस बीच दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, एनएच-9, डाबर तिराहा और कौशांबी मेट्रो स्टेशन से आनंद विहार तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। वसुंधरा और वैशाली के अंदर रास्तों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया। बस और ऑटो चालकों ने यात्रियों को बीच रास्ते में उतार दिया। महिलाएं और बच्चों को करीब एक किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा।
यूपीगेट गाजीपुर लेन बंद होने से सोमवार को सबसे ज्यादा भारी वाहन चालकों को दिक्कत को हुई। रविवार रात में दिल्ली और यूपी में दूध, पानी, ब्रेड, सब्जी समेत अन्य जरूरी चीजों के वाहन चालकों को दिक्कत हुई। इन वाहनों के चालक को करीब पांच-से सात किलोमीटर का लंबा चक्कर काटकर कौशांबी-आनंद विहार, अप्सरा बॉर्डर-दिलशाद गार्डन या तुलसी निकेतन के रास्ते यूपी-दिल्ली में प्रवेश करना पड़ा। वहीं, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एनएच-9 पर बैरिकेड रखे जाने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहे, लेकिन लोगों की परेशानी कम नहीं हुई। सुबह से लेकर शाम तक यूपी गेट की तरफ गाजियाबाद-नोएडा के लाखों लोगों की मुसीबत बढ़ती गई। यातायात पुलिस ने चालकों की परेशानी कम करने के लिए दिल्ली पुलिस से सम्पर्क कर प्लान तैयार किया है।
किसानों के आने से 30 मिनट पहले बंद होंगे बॉर्डर
एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यूपी गेट बॉर्डर समेत सभी प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई है। दिल्ली पुलिस से बात हुई कि किसानों के आने की सूचना के 30 मिनट पहले बॉर्डर को बंद कर दिया जाएगा। इससे पहले तक यूपीगेट-गाजीपुर की आने और जाने वाली लेन को छोड़कर सभी प्वाइंट से वाहन चालक आसानी से आ-जा सकते हैं। भारी वाहनों को मोहन नगर जीटी रोड के रास्ते अप्सरा बॉर्डर से दिल्ली की तरफ भेजा जा जा रहा है। सोमवार सुबह से रात तक यातायात निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में जाम खुलवाते रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने की तैयारी, किसान संगठनों से संपर्क
डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि किसान संगठनों से संपर्क कर बातचीत हुई है। किसानों को यूपी गेट की तरफ नहीं जाने के लिए कहा जाएगा। किसान ट्रैक्टर और गाड़ियों से आ सकते हैं। उस स्थिति को देखते हुए जगह-जगह किसानों को रोककर उनसे बात की जाएगी। फिलहाल ड्रोन कैमरों से यूपी गेट गजीपुर बॉर्डर और सभी प्वाइंटों पर त्वरित सुरक्षा बल, पीएसी की कंपनी, इंदिरापुरम, कौशांबी, खोड़ा, साहिबाबाद, टीलामोड़ थाने का पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
-- -- --
बोले लोग
मुझे साकेत में ऑफिस जाने के लिए दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसना पड़ा। अचानक से यूपी गेट गाजीपुर की लेन बंद कर दी। अब ऑफिस जाने में देर हो गई तो इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ेगा। दिल्ली जाना दूभर हो गया। - यश कुमार, विजय नगर
मैं फूलों का व्यापार करता हूं। गाजीपुर बॉर्डर से फूल लाने के लिए मुझे तीन घंटे तक ऑटो का इंतजार करना पड़ा। एक किलोमीटर तक डाबर तिराहे तक पैदल चला इसके बाद लिफ्ट लेकर घर आया। - शादाब, डासना