{"_id":"6204f82946e2797e654650ad","slug":"up-election-votes-cast-before-reaching-booth-of-elderly-voter-in-ghaziabad-complaint-given","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव: बुजुर्ग मतदाता के बूथ पर पहुंचने से पहले पड़ चुका वोट, गाजियाबाद में सामने आया गड़बड़झाला, दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव: बुजुर्ग मतदाता के बूथ पर पहुंचने से पहले पड़ चुका वोट, गाजियाबाद में सामने आया गड़बड़झाला, दी शिकायत
Thu, 10 Feb 2022 05:04 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Thu, 10 Feb 2022 05:04 PM IST
सार
गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट स्थित सेठ मुकंद लाल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची 71 वर्षीय नसीम का पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला जा चुका था। जिसको लेकर मतदाता ने शिकायत दर्ज कराई है, उनके द्वारा पोस्टल बैलट की मांग ही नहीं की गई थी।
विज्ञापन
बुजुर्ग मतदाता के बूथ पर पहुंचने से पहले पड़ चुका वोट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का आज मतदान जारी है। इस दौरान गाजियाबाद के एक पोलिंग बूथ पर गडबड़झाला सामने आया है। बुजुर्ग के बूथ पर पहुंचने से पहले ही उनका वोट पड़ चुका था।
विज्ञापन
गाजियाबाद शहर विधानसभा सीट स्थित सेठ मुकंद लाल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची 71 वर्षीय नसीम का पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला जा चुका था। जिसको लेकर मतदाता ने शिकायत दर्ज कराई है, उनके द्वारा पोस्टल बैलट की मांग ही नहीं की गई थी। उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नाम से फर्जी तरीके से किसने पोस्टल बैलट दायर की है, इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
नसीम के भाई ने बताया कि उनके परिवार से एक भी सदस्य ने पोस्टल बैलेट से मतदान नहीं किया। ऐसे में बड़ा सवाल है कि उनका वोट कैसे डाल दिया गया। सपा के प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि गाजियाबाद में एक बुजुर्ग महिला जब बूथ पर पहुंची तो पोस्टल बैलेट से उनका वोट पड़ चुका है। ये धांधली बीजेपी के इशारे पर हो रही है।
विज्ञापन