फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP Election 2020 Bulandshahr CM Yogi poll campaign says opposition needs one more strong dose in election

UP Election 2020: बुलंदशहर में गरजे योगी, बोले- राम भक्तों और निर्दोषों के खून से सनी है लाल टोपी

Wed, 02 Feb 2022 04:35 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 02 Feb 2022 04:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, इस सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान ये चुनाव हो रहा है और पहली बार ये परिस्थिति है जब कोई महामारी हो और इस लोकतंत्र के पर्व के साथ हमें जुड़ने का अवसर मिल रहा हो।

विज्ञापन
UP Election 2020 Bulandshahr CM Yogi poll campaign says opposition needs one more strong dose in election
बुलंदशहर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में हुए दंगे के आरोपियों को लखनऊ में सम्मानित किया जा रहा था, जबकि निर्दोष लोग और व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही थी। इनकी लाल टोपी निर्दोष लोगों के साथ राम भक्तों के खून से सनी है। ऐसे लोगों को यदि दोबारा से मौका मिला तो प्रदेश में फिर से दंगे-फसाद होंगे। यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलंदशहर के गुलावठी स्थित रामलीला मैदान में आयोजित आम जनसभा में कहीं।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर 1.04 बजे रामलीला मैदान में भाजपा की आम जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पिछले पांच साल में प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को गिनाया तो वहीं विपक्ष पर भी जमकर हमला बोला। 19 मिनट के संबोधन में कहा कि पिछली सरकार ने दंगा-फसाद कराने वालों को संरक्षण दिया और निर्दोष लोगों को फंसाया।
विज्ञापन


विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अब दो लड़कों ने जोड़ी बनाई है और प्रदेश में सत्ता का सपना देख रहे हैं। जबकि मुजफ्फरनगर में जब सचिन और गौरव नामक युवकों की हत्या हुई थी तो लखनऊ में बैठा एक लड़का दंगाई और हत्यारोपियों को सम्मानित कर रहा था, जबकि दूसरा लड़का दिल्ली में बैठकर दंगाइयों को बचाने का प्रयास कर रहा था। उन्होंने कहा कि 2014 और 2017 में भी दो लड़कों ने गठबंधन किया था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। अबकी बार केवल लिफाफा बदला है, जबकि लिफाफे में माल वही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मार्च के बाद इनकी पूरी गर्मी शांत हो जाएगी। जहां पिछली सरकारों ने दंगा कराए थे, तमंचा की फैक्टरी चलाई थी, लेकिन अब वहां पर हमने डिफेंस कॉरिडोर बनाया है। वहीं, अब दंगाई सोचते हैं कि सात पीढ़ी दंगे के नुकसान की भी भरपाई नहीं कर पाएंगी।  नोएडा में फिल्म सिटी, जेवर में एयरपोर्ट और डाटा सेंटर बनाया जा रहा है ताकि डिजिटल युग में प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सके। 

जनता के पैसे से यूरोप घूमते थे समाजवादी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही मैंने अपना बंगला बनाने के बजाए गरीबों को मकान दिए। यह हमने किसी पर एहसान नहीं किया बल्कि यह हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही थी। पूर्व की सरकार में इत्र वाले मित्र के घर पैसा जमा किया जाता था और फिर जनता के इसी पैसे से खानदान को यूरोप का टूर कराया जाता था। 

राशन की डबल डोज दी, अब मतदाताओं की बारी 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने कोविड महामारी के दौरान गरीब व बेरोजगार हुए लोगों को फ्री में राशन की डबल डोज दी। अब इन्हीं लोगों को 10 फरवरी को मतदान करते हुए विपक्ष को वोट से डबल डोज देने की जरूरत है। जिससे सरकार फिर से पूरे दमखम के साथ आए और दंगाइयों के फोटो फिर से चौराहों पर लगाए जाएं और प्रदेश को विकास की राह पर आगे ले जाया जा सके। 

टिकट कटने के बाद पहली बार मंच पर पहुंची विमला 

सिकंदराबाद विधानसभा से लगातार दो बार विधायक रहीं विमला सोलंकी का इस बार टिकट काट दिया गया। बुधवार को वह पहली बार चुनाव प्रचार के मंच पर पहुंचीं। इस दौरान वह भावुक नजर आईं। तो वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनकी तारीफ करते हुए उन्हें साधने और नए प्रत्याशी को आशीर्वाद देने का आह्वान किया। कहा कि परिवार के प्रत्येक सदस्य की भूमिका समय-समय पर बदलती रहती है। 

सपा के मंत्री रहे नरेंद्र भाटी बोले पांच जिलों से होती थी आधी भर्ती 

सपा सरकार में मंत्री रहे एमएलसी नरेंद्र भाटी ने मंच से सपा पर सीधा हमला बोला। भाजपा ज्वाइन करने के बाद पहली बार उन्होंने सपा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार के दौरान कुछ जिलों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं तैयार होती थीं। सिपाही भर्ती के दौरान केवल पांच जिलों से ही आधी भर्ती की गई, जबकि आधी भर्ती के लिए शेष 70 जिलों से युवा चिन्हित किए गए थे। जबकि भाजपा सरकार ने इसे बंद किया और निष्पक्षता से युवाओं को नौकरीं दीं। 

यह लोग रहे मौजूद - 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल सिसौदिया, संचालन रमेश चंद जैन ने किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, गौतमबुद्धनगर सांसद डा. महेश शर्मा, जिपं अध्यक्ष डा. अंतुल तेवतिया, जिला प्रभारी सुनीता दयाल, वीरेंद्र लौर, नरेंद्र भाटी, लक्ष्मीराज सिंह, हरेंद्र पवार, धर्मेंद्र तेवतिया, सुंदर पाल तेवतिया, सुरेंद्र प्रधान, विनोद त्यागी, हरेंद्र पवार  मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed