{"_id":"6add1512ea5f6142a7040f0f","slug":"up-defeated-delhi-by-13-runs-in-wheelchair-cricket-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25810-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: व्हीलचेयर क्रिकेट में यूपी ने 13 रन से दिल्ली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: व्हीलचेयर क्रिकेट में यूपी ने 13 रन से दिल्ली को हराया
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। न्यायखंड एक स्थित टीएनएम क्रिकेट अकादमी के मैदान पर शनिवार को आयोजित टी-20 व्हीलचेयर क्रिकेट अवेयरनेस मैच में यूपी की टीम ने दिल्ली को डकवर्थ-लुइस नियम के तहत 13 रन से हरा दिया। बारिश के कारण मुकाबला बाधित होने के बाद यूपी को विजेता घोषित कर दिया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।
एसकेके फाउंडेशन की ओर से आयोजित मुकाबले में यूपी की टीम ने टॉस जीतकर दिल्ली टीम को बल्लेबाजी का करने का मौका दिया। दिल्ली की टीम ने यूपी के सामने 265 रन का लक्ष्य रखा। यूपी की टीम ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 13.2 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 196 रन बना लिए थे। अनिल 40 और राजा बाबू 34 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे और बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। आयोजकों ने बताया कि बारिश से प्रभावित मुकाबले में डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर यूपी को 13 रन से विजेता घोषित किया गया। आयोजकों ने कहा कि खेल प्रतिभा किसी शारीरिक बाधा की मोहताज नहीं होती। इस तरह के मुकाबले दिव्यांग खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और समाज में समान अवसरों का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन