फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   UP ATS arrested Two Rohingya residents of Bangladesh were living in Ghaziabad by making fake documents

यूपी एटीएस: फर्जी दस्तावेजों से रोहिंग्याओं को लाने वाला मास्टरमाइंड साथी समेत गिरफ्तार, 70 हजार रुपये बरामद

Tue, 08 Jun 2021 06:02 PM IST
सुशील कुमार कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 06:02 PM IST
सार

एटीएस द्वारा जारी किए गए प्रेसनोट में कहा गया है कि गत 6 जनवरी को यूपी एटीएस की टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में निवास करने वाले म्यांमार के नागरिकों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
UP ATS arrested Two Rohingya residents of Bangladesh were living in Ghaziabad by making fake documents
बांग्लादेश निवासी दो रोहिंग्या गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी एटीएस की टीम फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रोहिंग्या मुस्लिमों को भारत लाने वाले मास्टरमाइंड को साथी समेत गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गाजियाबाद के डासना इलाके से की गई है। एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किए गए रोहिंग्याओं के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, यूएनएचसीआर कार्ड, मोबाइल और 70 हजार रुपये बरामद किए हैं। एटीएस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी बीते जनवरी माह से उनके टारगेट पर थे।

विज्ञापन


एटीएस द्वारा जारी किए गए प्रेसनोट में कहा गया है कि गत 6 जनवरी को यूपी एटीएस की टीम ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में निवास करने वाले म्यांमार के नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इस संबंध में लखनऊ स्थित एटीएस के थाने पर केस भी दर्ज किया गया था। बताया गया है कि एटीएस द्वारा अजीजुल्लाह नाम के रोहिंग्या की भी गिरफ्तारी की गई थी। दर्ज किए गए केस और अजीजुल्लाह से पूछताछ के बाद एटीएस को उसके बहनोई नूर आलम उर्फ रफीक की तलाश थी। 
विज्ञापन


नूर आलम और उसके साथी आमिर हुसैन को एटीएस ने मंगलवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। एटीएस का कहना है कि पकड़ा गया नूर आलम रोहिंग्या मुसलमानों को अवैध तरीके से भारत लाने का मास्टरमाइंड है। दोनों आरोपी मूलरूप से बांग्लादेश के रहने वाले रोहिंग्या हैं। नूर आलम मेरठ में और आमिर हुसैन खजूरी खास दिल्ली में छिप कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएस की मानें तो आमिर अवैध रूप से भारत आया था। उसे नूर आलम ने भारत के फर्जी दस्तावेज बनवाने का भरोसा दिया था। टीम ने पकड़े गए आरोपियों को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने और उनके अन्य सहयोगियों के बारे में पता लगाने की बात कही है। वहीं, रोहिंग्याओं की गिरफ्तारी पर गाजियाबाद पुलिस ने जानकारी होने से इन्कार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed