फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Union Bank manager booked for illegal possession

Ghaziabad News: यूनियन बैंक प्रबंधक पर अवैध कब्जा करने के आरोप में मुकदमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Union Bank manager booked for illegal possession
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के राजेंद्रनगर सेक्टर दो की डॉ. सोनी गुप्ता ने पसोंडा स्थित यूनियन बैंक के प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने संपत्ति पर बैंक शाखा संचालन के लिए अवैध कब्जा करने, रेंट एग्रीमेंट (किरायानामा) न करने और महिला से गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में डॉ. सोनी ने बताया कि उन्होंने एक साल पहले आफताब और फरजाना नाम के दो लोगों से पसोंडा स्थित जमीन खरीदी थी। उस भू-खंड पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहले से संचालित है। बैंक का एग्रीमेंट आफताब और फरजाना के साथ था, लेकिन जमीन खरीदने के बाद से किराया उन्हें मिलना चाहिए था। आरोप है कि बैंक ने 10 माह तक किराया नहीं दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बाद नौ अक्तूबर 2024 को बैंक की तरफ से एक मुश्त किराया उन्हें दिया गया। बताया कि तब तक पुराने संपत्ति मालिक से बैंक के किरायानामा की समयावधि पूरी हो चुकी थी। आरोप है कि तब से बैंक ने उनके साथ नया एग्रीमेंट नहीं किया और अवैध रूप से बिना अनुमति के कब्जा कर रखा है। जब उन्होंने एग्रीमेंट करने की बात कही तब बैंक प्रबंधक ने उनसे गाली-गलौज कर बदतमीजी करना शुरू कर दिया। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed