{"_id":"67c6051d7ef338930e000aa1","slug":"unidentified-body-found-lying-outside-the-furniture-warehouse-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-2125-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: फर्नीचर गोदाम के बाहर पड़ा मिला अज्ञात शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: फर्नीचर गोदाम के बाहर पड़ा मिला अज्ञात शव
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी चौक के पास सोमवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवाया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि छत्रपति शिवाजी चौक पर स्थित भारत फर्नीचर दुकान के सामने सुबह करीब 7ः15 बजे शव पड़े होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की तलाशी ली, लोकिन पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि पिछले कुछ दिनों से अधेड़ क्षेत्र में भीख मांगता था। एसीपी ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। ब्यूरो