{"_id":"6963fd87a87666409700eb73","slug":"uncontrolled-bike-falls-into-canal-young-man-dies-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108267-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: अनियंत्रित बाइक रजवाहे में गिरी युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: अनियंत्रित बाइक रजवाहे में गिरी युवक की मौत
विज्ञापन
मुरादनगर। उखलारसी बंबा मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक रजवाहे में जा गिरी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
चित्तौड़ा गांव निवासी अनुज (20) पुत्र सुनील कुमार बाइक से शनिवार को किसी काम से मुरादनगर आए थे। देर रात वापस गांव जाते समय उखलारसी बंबा मार्ग पर श्मशान के पास अनुज की बाइक अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी। हादसे में युवक के सिर में चोट लग गई। रविवार सुबह लोगों ने युवक को रजवाहे में पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को रजवाहे से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने पंचायत नामा भर शव परिजनों को दे दिया।