फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Uncontrollable Daggamar bus hits three including student, girl seriously injured

Ghaziabad News: बेकाबू डग्गामार बस ने छात्रा समेत तीन को मारी टक्कर, छात्रा गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable Daggamar bus hits three including student, girl seriously injured
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बेकाबू डग्गामार बस ने राज चौपले से कपड़ा मिल तक छात्रा सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, छात्रा को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद बस लेकर भाग रहे चालक को लेकर भीड़ ने घेरकर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मुरादनगर निवासी पारूल मोदीनगर के डॉ. केएन मोदी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। बताया कि पारूल शुक्रवार को कॉलेज आई थी। जैसे ही वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कपड़ा मिल स्थित कॉलेज के बाहर बस से उतरी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डग्गामार बस ने पारूल को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस छात्रा के ऊपर से गुजर गई। गनीमत रही की छात्रा बस के पहियों के नीचे नहीं आई, वरना छात्रा की जान जा सकती थी। उधर से गुजर रहे हिन्दू जागरण मंच के युवा जिला प्रमुख नीरज शर्मा आदि ने बस को घेरकर चालक को पकड़ लिया। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक सवारी बैठाने के चक्कर में बस तेजी से दौड़ा रहा था। छात्रा को टक्कर मारने से पहले भी आरोपी बस चालक दो लोगों को टक्कर मार चुका था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि बस को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


जाको राखे साइयां मार सके ना कोय
जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। यह कहावत आज मुरादनगर निवासी बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा पारूल पर चरितार्थ हो गई। छात्रा शुक्रवार सुबह करीब 8.30 बजे कॉलेज के बाहर बस से उतरी तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डग्गामार बस ने पारूल को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शी नीरज शर्मा ने बताया टक्कर मारने के बाद बस छात्रा के ऊपर से गुजर गई। यह खतरनाक मंजर देख एक बार तो मौके पर मौजूद लोगों की चींख निकल गई। मगर किस्मत ने साथ दिया और छात्रा पारूल बस के पहियों के नीचे आने से बच गई। ऊपर से बस गुजरने के बाद लोग घायल छात्रा को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से छात्रा को मेरठ रेफर कर दिया गया। एसीपी के अनुसार छात्रा की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed