{"_id":"649a94be16044c6b860b03e6","slug":"uncontrollable-car-climbed-on-the-divider-near-chijarsi-toll-plaza-in-hapur-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: छिजारसी टोल प्लाजा के पास डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू कार, एक की मौत और दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: छिजारसी टोल प्लाजा के पास डिवाइडर पर चढ़ी बेकाबू कार, एक की मौत और दो घायल
Tue, 27 Jun 2023 01:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 27 Jun 2023 01:20 PM IST
सार
यूपी के हापुड़ में दर्दनाक हादसा हुआ है। गाजियाबाद की तरफ से हापुड़ जा रही क्रेटा कार छिजारसी टोल प्लाजा के पास डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिससे हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा में सोमवार देर रात सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के अनुसार, सोमवार की देर रात गाजियाबाद की तरफ से हापुड़ जा रही क्रेटा कार छिजारसी टोल प्लाजा के पास डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। जिससे हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दो युवकों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जनपद शामली के सिलावर निवासी हार्दित अपने साथी हापुड़ देहात के जरौली निवासी कुलदीप और देदारपा निवासी उत्कर्ष के साथ किसी काम से हापुड़ जा रहे थे। रात करीब दो बजे टोल प्लाजा पार करने के बाद हाईवे स्थित पुलिस चौकी के सामने अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में हार्दित की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी कुलदीप और उत्कर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए। वरुण मिश्रा का कहना है कि मृतक हार्दित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है घायल दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के चाचा अजय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।