चाचा बना हैवान: गाजियाबाद में चार साल की बच्ची से दरिंदगी, पीड़िता के भाई को चाऊमीन लाने भेज की वारदात
आरोप है कि चार साल की बेटी को एकांत स्थान पर ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसको वहां छोड़कर फरार हो गया। वह जब पड़ोस से वापस पहुंची तो बेटी को बेहोश पाकर उन्होंने उसको अस्पताल में भर्ती कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद स्थित वेवसिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में मुंह बोले चाचा ने चार साल की बच्ची के साथ एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची की तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पूर्वांचल के एक गांव निवासी परिवार यहां वेव सिटी थाने के एक गांव में रहता है। परिवार मजदूरी करने का काम करता है। उनके ही गांव का एक युवक पास में ही किराए पर कैमरा लेकर रहता है। जो चार साल की बच्ची का मुंह बोला चाचा है। पड़िता की मां ने बताया कि उनके पति सुबह के समय कम पर चले गये। वह पड़ोस में एक महिला के पास किसी काम से गई थी। उनकी बेटी और बेटे घर पर थे। तभी आरोपी वहां पहुंचे गया और चाऊमीन लेने जाने की बात का कहकर बेटे को 50 दिए। वह चाऊमीन लेने के लिए बाजार चला गया और चार साल की बेटी घर पर रह गई।
आरोप है कि चार साल की बेटी को एकांत स्थान पर ले जाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया और बेहोशी की हालत में उसको वहां छोड़कर फरार हो गया। वह जब पड़ोस से वापस पहुंची तो बेटी को बेहोश पाकर उन्होंने उसको अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने मुंह बोले चाचा का नाम बताया। यह बात उन्होंने अपने पति को बताई। पति ने इस मामले में वेव सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।उसकी तलाश में पुलिस की तीन टीमों को लगाया गया है।