फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Unannounced power cuts as summer begins in Ghaziabad

Ghaziabad: गर्मी शुरू होते ही अघोषित बिजली कटौती, रोज 12 से अधिक शिकायतें, इस क्षेत्र में सबसे अधिक समस्या

Tue, 17 Feb 2026 10:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 17 Feb 2026 10:18 PM IST
सार

गर्मी की शुरुआत होते ही बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पिछले एक हफ्ते से रोजाना दो से तीन घंटे की बिजली कटौती से जहां रोजेदारों को परेशानी हो रही है।

विज्ञापन
Unannounced power cuts as summer begins in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Meta AI

विस्तार

गर्मी के दस्तक देते ही बिजली की अघोषित कटौती तेज हो गई है। कंट्रोल रूम में रोजाना 12 से 15 शिकायतें आ रही हैं। पिछले एक हफ्ते से रोजाना दो से तीन घंटे बिजली की कटौती हो रही है।

विज्ञापन


कैला भट्ठा निवासी रमीज राजा सैफी का कहना है कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी कुछ पता नहीं है। पिछले एक हफ्ते से दिनभर में कई बार बिजली कटौती हो रही है। रमजान आ चुका है। बार-बार बिजली कटौती से पानी की टंकियां नहीं भर रही हैं। इससे रोजेदारों को दिक्कत हो रही है।

विज्ञापन

विजयनगर लाइनपार क्षेत्र में अकबरपुरम बहरामपुर बागू में भी दो-तीन घंटे की कटौती हो रही है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार का कहना है कि अघोषित कटौती से लोगों पानी की दिक्कत हो रही है। इन दिनों यूपी बोर्ड और सीबीएसई की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बिजली कटौती से परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भी दिक्कतें हो रही हैं।

लोनी की शिकायतें सबसे ज्यादा
कविनगर में बनाए गए कंट्रोलरूम नंबर 919332115 में आने वाली शिकायतों में सबसे ज्यादा लोनी क्षेत्र से हैं। इसके बाद मुरादनगर और मोदीनगर में देहात क्षेत्र से शिकायतें आ रही हैं। कंट्रोलरूम प्रभारी का कहना है कि शिकायत के बाद संबंधित क्षेत्र के एसडीओ और अवर अभियंता को तत्काल सूचना दी जाती है।

विज्ञापन

मौसम बदलने के साथ लोड भी बढ़ रहा है। जिन फीडरों और ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ रहा है। उन्हें बदलवाया जा रहा है। रिवेंप योजना के तहत क्षमता वुद्धि का काम किया जा रहा है। जिन स्थानों पर फाल्ट की सूचना मिलती है उसे समय से ठीक कराया जा रहा है। सभी जोनों में टीमों का गठन किया गया है। - अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, ऊर्जा निगम गाजियाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed