फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Unable to bear the suffering any longer, an elderly woman hanged herself after leaving a written note.

Ghaziabad News: अब और नहीं झेल सकती दुख...लिखकर बुजुर्ग महिला फंदे पर लटकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Unable to bear the suffering any longer, an elderly woman hanged herself after leaving a written note.

विज्ञापन
इंदिरापुरम। लंबे समय से कई बीमारियों से जूझ रही बुजुर्ग शबनम टंडन ने सोमवार को कनावनी स्थित विजय अपार्टमेंट में फंदा लगाकर जान दे दी। मौत से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा। इसमें बच्चों के साथ जीवन को लेकर संतोष जताया, लेकिन लगातार बीमारी से परेशान होने की बात कही। उन्होंने लिखा कि अब वह इन बीमारियों के साथ और सर्वाइव नहीं कर सकती हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
मूलरूप से बिहार के गया की रहने वाली शबनम टंडन (65) थीं। वर्ष 2014 में पति की मौत के बाद वह कनावनी के विजय अपार्टमेंट में अपनी बड़ी बेटी किमसी और दामाद सौरभ खन्ना के साथ रह रही थीं। उनकी दो बेटियां उनके साथ थीं, जबकि एक बेटी प्रीति अमेरिका में रहती हैं। उनके आने के बाद ही बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शबनम फंदा लगाकर सुसाइड किया है और मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट और परिजन के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। परिवार ने उनका साथ देने की कोशिश की, लेकिन बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सुसाइड नोट: बच्चों से नहीं कोई शिवका, बीमारी ने तोड़ दिया
शबनम ने सुसाइड नोट में लिखा कि वह अपने बच्चों से खुश हैं, लेकिन लंबे समय से चल रही बीमारियों को अब और नहीं झेल सकतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed