{"_id":"66efb8b2afe60c25140f1977","slug":"two-youths-died-in-collision-with-a-speeding-vehicle-in-hapur-2024-09-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hapur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, अमरोहा से आ रहे थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत, अमरोहा से आ रहे थे दोनों
Sun, 22 Sep 2024 11:57 AM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:57 AM IST
सार
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
देशराज और अमित की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के गढ़मुक्तेशवर में दो बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव रखेड़ा निवासी देशराज और अमित रविवार की सुबह बाइक से गढ़ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ढाबे के निकट पहुंचे, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ब्रजघाट चौकी प्रभारी इंद्रकात पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर जांच की। मृतकों के पास मिले मोबाइल के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई, जिसके बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई। सीओ वरूण मिश्रा का कहना है कि मृतकों के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।