फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two youths committed suicide by hanging themselves and one by consuming poisonous substance

Ghaziabad News: दो युवकों ने फंदा लगाकर और एक ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Two youths committed suicide by hanging themselves and one by consuming poisonous substance
गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में शनिवार को आकाश (27) और सनी उर्फ दीपक (34) ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी, जबकि नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी शकील (18) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है प्रारंभिक जांच में अवसाद के कारण आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे माता कॉलोनी निवासी रोहित नाम के युवक ने थाने पर सूचना दी कि उसके भाई सनी उर्फ दीपक (34) ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों से जानकारी करने पर पता चला कि कुछ समय पहले सनी की पत्नी मायके चली गई, जिस कारण वह परेशान रहने लगा था और अब उसने जान दे दी। वहीं, विजयनगर क्षेत्र के कैलाशनगर निवासी आकाश (23) ने भी सोमवार सुबह जान दे दी। पीआरवी के माध्यम से थाना पुलिस को सूचना मिली। मौके पर पुलिस को आकाश का शव लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी का कहना है कि मामलों में जांच की जा रही है। सुसाइड नोट नहीं मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। शकील के जहरीला पदार्थ खाने वाले मामले में भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed