फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two Young Man Shot Dead In Web City Of Ghaziabad

गोलियां की तड़तड़ाहट से दहल उठी वेब सिटी: दो युवकों की गोली मारकर हत्या, खौफनाक वारदात से दहशत में लोग

Thu, 21 Apr 2022 07:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 21 Apr 2022 07:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद दिल्ली में देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एनएच-24 से सटी वेब सिटी में दो युवकों को गोलियों से भून डाला। दोनों के शव एक प्लाट में मिले हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two Young Man Shot Dead In Web City Of Ghaziabad
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले में एनएच-24 से सटी वेब सिटी में बुधवार को दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों नोएडा के बादलपुर क्षेत्र के थे। रात करीब साढ़े नौ बजे गोली चलने की आवाज पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एक युवक के पास मिले मोबाइल फोन से उनकी शनाख्त हो सकी। 
विज्ञापन


अभी हत्या की वजह पता नहीं चली है। माना जा रहा है कि दोनों को धोखे से यहां लाकर उनकी जान ली गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग कराई लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका। मौका ए वारदात पर कोई असलाह भी बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मृतकों की शनाख्त हरेंद्र चंदेल (26) पुत्र विशंभर सिंह निवासी गिरधरपुर और जीते पुत्र मदन चौहान निवासी मच्छा डेयरी के रूप में हुई। दोनों बादलपुर क्षेत्र के निवासी थे। दोनों के मोबाइल उनके पास ही मिले। इनमें से नंबर लेकर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरेंद्र के परिजनों ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं कि बेटा वहां कैसे पहुंच गया। दोनों के शव वेब सिटी में काफी अंदर की तरफ खाली प्लॉट में पड़े थे। यहां रात में अंधेरा रहता है। पुलिस ने वेबसिटी के लोगों से पूछा कि उन्होंने किसी को आते जाते तो नहीं देखा। 

किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने खाली प्लॉट में तलाशी अभियान चलाया। वहां कोई हथियार या गाड़ी नहीं मिली। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों से जानकारी की जा रही है। 

हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। अभी तक की जांच में दोनों के परिवार की किसी से रंजिश सामने नहीं आई है। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed