फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two-year-old innocent child and her mother found hanging under suspicious circumstances.

Ghaziabad News: संदिग्ध परिस्थितयों में फंदे से लटकी मिली दो साल मासूम और उसकी मां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Two-year-old innocent child and her mother found hanging under suspicious circumstances.
खोड़ा (गाजियाबाद)। खोड़ा थाना क्षेत्र की भारत नगर कॉलोनी में शुक्रवार रात एक किराये के फ्लैट में 28 वर्षीय महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी के शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटके मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। महिला के पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के अनुसार, हरदोई के सांपखेड़ा गांव निवासी अनिरुद्ध उर्फ सोनू (30) और उन्नाव के चकलेशी निवासी प्रीति (28) की 16 जून 2021 को शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों पहले कुछ समय तक सांपखेड़ा में रहे। वहीं, इस बीच साेनू की वैशाली स्थित मैक्स अस्पताल में लैब तकनीशियन की नौकरी लग गई। इसके बाद वह खोड़ा में आकर रहने लगा। वह गली नंबर-7 में अपने पत्नी को भी ले आया। इस तीन मंजिला मकान के पहली मंजिल स्थित किराये के कमरे में वह पत्नी के साथ रहने लगा, जबकि ग्राउंड फ्लोर पर उसकी बहन रिंकी रहती है। दंपती की दो वर्षीय बेटी अक्षिता थी, जो एक महीने पहले ही दो साल की पूरी हुई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से सोनू नौकरी पर नहीं जा रहा था, जिसके पीछे उसने फ्लू से परेशान होना व कमर दर्द बताया हुआ था। हालांकि बृहस्पतिवार शाम को ही वह परिवार के साथ राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी से लौटा। इसके बाद शाम को परिवार में प्रीति का पति व उसकी मां रामवती देवी 50 से विवाद हुआ था। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दवा लेने के लिए बाहर गए था। इसी दौरान नीचे रहने वाली उनकी बहन रिंकी सिंह की 10 वर्षीय बेटी अनन्या किसी काम से फ्लैट पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनन्या ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उसने गेट के नीचे से लोहे की जाली से झांककर देखा तो अंदर का दृश्य देखकर घबरा गई। उसने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग और उसकी मां रिंकी सिंह मौके पर पहुंच गए। लोगों ने भी खिड़की से देखने पर मां और बेटी को फंदे से लटका पाया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत फ्लैट का दरवाजा तोड़ दिया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में डायल-112 और खोड़ा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया। एसीपी का कहना है कि पति सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में प्रीति के परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में दंपति के बीच किसी प्रकार के विवाद की जानकारी भी सामने नहीं आई है। पड़ोसियों और परिजनों के अनुसार दोनों सामान्य तरीके से रह रहे थे और पड़ोसियों के अनुसार प्रीति बहुत खुश हों।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है। उनके बयान भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगे।

पुलिस हर पहलू पर कर रही जांच

सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। फिलहाल हत्या, आत्महत्या, पारिवारिक विवाद और अन्य संभावित कारणों सहित सभी बिंदुओं को ध्यान में रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।


बच्ची की चीख से खुला राज

घटना का खुलासा 10 वर्षीय अनन्या की सतर्कता से हुआ। जब उसने खिड़की से अंदर का दृश्य देखा तो घबराकर चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खिड़की से झांकने पर मां-बेटी को फंदे से लटका देखकर कई लोग दहशत में आ गए। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed