फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two women traveling in auto died after being hit by speeding unknown truck

चलती सड़क पर ड्राइवर बना यमराज: तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो महिला यात्रियों की मौत; आरोपी फरार

Tue, 09 Apr 2024 01:10 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 01:10 PM IST
सार

गाजियाबाद के लोनी में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। ऑटो चालक और एक युवती टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। लोनी कोतवाली के अशोक विहार गढ़ी जस्सी गांव का मामला है।

विज्ञापन
Two women traveling in auto died after being hit by speeding unknown truck
ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार गढ़ी जस्सी गांव के सामने मंगलवार सुबह करीब छह बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस घटना में ऑटो सवार दो महिला बबीता और रजनी निवासी डुगरावली गांव लोनी की मौत हो गई। 

विज्ञापन


इस टक्कर में ऑटो सवार एक युवती और ऑटो चालक भी घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन


लोनी के डुगरावली गांव में बबीता(45) परिवार के साथ रहती थी। पड़ोस में रहने वाली रजनी(62) रहती थी। रजनी की बेटी रीता(23) को पीलिया है। वह अपनी बेटी को पीलिया की दवाई दिलाने के लिए लोनी के लिए निकली थी। बबीता भी उनके साथ थी। घर से कुछ दूरी पर उन्होंने लोनी तिराहा के लिए ऑटो लिया था। तीनों लोनी तिराहा की तरफ आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सहारनपुर मार्ग अशोक विहार कॉलोनी गढ़ी जस्सी के सामने तेज रफ्तार वाहन ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। तभी आसपास के लोग आ गए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बबीता और रजनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन चालक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed