फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two women stuck for 20 minutes with their child in the lift of Shipra Krishna Vista Society

Ghaziabad News: शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी की लिफ्ट में बच्चे संग 20 मिनट फंसी दो महिलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:51 AM IST
विज्ञापन
Two women stuck for 20 minutes with their child in the lift of Shipra Krishna Vista Society
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड-एक की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी के ए-ब्लॉक में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे एक साल के बच्चे के साथ दो महिलाएं 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। आरोप है कि लिफ्ट में चढ़ने के बाद लिफ्ट भूतल से नौवे तल के बीच बिना रुके लगातार चलती रही। इससे दोनों घबरा गईं। उन्होंने कई बार मदद के लिए आवाज दी लेकिन, किसी ने सुना नहीं।
विज्ञापन

लिफ्ट में फंसी घरेलू सहायिका ने फोन से फ्लैट मालकिन को सूचना दी। बाद में उन्होंने मेंटेनेंस टीम और गार्ड की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया। उन्होंने पुलिस को शिकायत देने की बात कही है।
विज्ञापन

सोसायटी निवासी उर्वशी ने बताया कि उनकी मां अनुप्रिया (60) सुबह करीब 10:30 बजे एक साल बेटे दियान माधव को बाहर घुमाने जा रही थीं। वह दूसरी मंजिल से भूतल पर जाने के लिए लिफ्ट के अंदर गई थीं जबकि, घरेलू सहायिका सुमन इसी लिफ्ट से नौवे तल के फ्लैट में जा रही थीं। उनका आरोप है कि लिफ्ट नौवे तल पर पहुंची लेकिन, वह बिना रुके अचानक से तेज गति में नीचे आने लगी। तीन से चार बार ऐसा होने पर दोनों बुरी तरह घबरा गईं। सुमन और अनुप्रिया ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई लेकिन, किसी गार्ड या स्थानीय निवासी ने उनकी आवाज नहीं सुनी। दोनों करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं। सुमन ने बताया कि उन्होंने तुरंत फ्लैट मालकिन को फोन कर मदद मांगी। उन्होंने उनसे कहा कि लिफ्ट में बुजुर्ग महिला और उनकी गोद में एक छोटा बच्चा भी है। मालकिन ने तुरंत मेंटेनेंस रूम में कॉल की। उनकी सूचना पर गार्डों ने लिफ्ट रोकने का काम शुरू किया । इस बीच बुजुर्ग की लिफ्ट में तबीयत खराब होने लगी। उन्हें धीरे-धीरे चक्कर आ रहे थे। तभी मेंटेनेंस टीम और गार्डों ने लिफ्ट रोक कर तीनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-27 और 29 जून को लिफ्ट गिरने से घायल हुए थे लोग-
स्थानीय लोगों का कहना है कि सोसायटी की लिफ्ट में आए दिन खराबी होती रहती है। इसमें महिलाएं और बच्चे के फंसने से बड़े हादसे का खतरा है। सोसायटी के लोग लिफ्ट का प्रयोग करने से डरने लगे हैं। बताया कि 27 और 29 जून को भी दो बार लिफ्ट गिरने से करीब दस लोग घायल हो गए थे। घायलों का डॉक्टर से उपचार कराया गया था। सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस ने पहुंचकर गुस्साए लोगों को शांत करा शिकायत पर जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

आरडब्लूए अध्यक्ष बलविंदर का कहना है कि सोसायटी में लिफ्ट फंसी नहीं थी। लिफ्ट की पुली टूटने से थोड़ी समय के लिए वह बंद हो गई थी। मेंटेनेंस टीम और गार्डों को जानकारी मिलते ही तीनों को बाहर निकाल लिया गया। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। सोसायटी में सभी की सुरक्षा का ख्याल रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed