फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two women arrested for giving protection to a reward of Rs 25 thousand

Ghaziabad News: 25 हजार के इनामी को संरक्षण देने के मामले में दो महिलाएं गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for giving protection to a reward of Rs 25 thousand
मोदीनगर। डेयरी संचालक रामकुमार जाटव हत्याकांड में फरार 25 हजार के इनामी अंकित को पकड़ने गई पुलिस से धक्का-मुक्की और आरोपी को संरक्षण देने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों महिलाएं फरार आरोपी अंकित की भाभी हैं।
विज्ञापन

कलछीना गांव निवासी डेयरी संचालक रामकुमार जाटव की बीती 25 जुलाई को गांव लौटते समय सीकरी खुर्द रेलवे क्राॅसिंग के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने से रामकुमार का पुत्र सौरभ भी घायल हो गया। हत्याकांड में सीकरी खुर्द निवासी वीर सिंह गुर्जर सहित छह आरोपी नामजद किए गए। वहीं, रेकी करने वाले आरोपी का नाम बाद में सामने आया। पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि 25-25 हजार के इनामी अंकित और आकाश अभी भी फरार चल रहे हैं। बीते रविवार रात फरार आरोपी अंकित के गांव में होने की सूचना पर एसएचओ सुभाष चंद पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंकित की गिरफ्तारी के लिए सीकरी खुर्द में दबिश दी। तभी वहां पुलिस टीम को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। इसी बीच मौका पाकर फरार आरोपी अंकित वहां से भाग निकला। पुलिस ने इनामी आरोपी को भगाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित कई अलग-अगल धाराओं में 12 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि इस मामले में नामजद प्रियंका पत्नी राहुल और गीता पत्नी अमित निवासी सीकरी खुर्द को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में एक आरोपी सुमित पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed