फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two vehicle thieves from Delhi arrested in Loni, six bikes recovered

Ghaziabad News: दिल्ली के दो वाहन चोर लोनी में गिरफ्तार, छह बाइक बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Two vehicle thieves from Delhi arrested in Loni, six bikes recovered
लोनी। दिल्ली एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को लोनी पुलिस ने बस डिपो के पास दबोच लिया। इनसे चोरी की छह बाइक बरामद की हैं। दोनों चोरी के वाहनों को बेचने के लिए अलग-अलग तरह के बहाने बनाते थे। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि निखिल निवासी जौहरीपुर और शाहनवाज निवासी चांदबाग भजनपुरा दिल्ली को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ यूपी और दिल्ली के अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। इनकी निशानदेही लाल बाग किकर के पास से चोरी के वाहन बरामद किए हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्ली-एनसीआर के इलाके में वाहन चोरी करते हैं। वाहनों को अपनी तथा अपने पारिवारिक जनों की बीमारी का बहाना बनाकर और खुद को असहाय बताकर राहगीरों को बेच देते थे। निखिल पर गाजियाबाद के विभिन्न थानों पर वाहन चोरी के तीन, दिल्ली के थानों पर सात मुकदमे दर्ज हैं जबकि शाहनवाज के खिलाफ गाजियाबाद के कई थानों पर वाहन चोरी के चार और दिल्ली में दो मुकदमे दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed