{"_id":"6884e6d24220e00de307e033","slug":"two-unknown-bike-riders-cheated-a-person-of-silver-and-money-by-replacing-his-bag-in-wave-city-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झांसे में लेकर दिया झांसा: गाजियाबाद में दिन-दहाड़े लूट, आगरा जा रहे व्यापारी से चांदी और कैश लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसे में लेकर दिया झांसा: गाजियाबाद में दिन-दहाड़े लूट, आगरा जा रहे व्यापारी से चांदी और कैश लूटा
Sat, 26 Jul 2025 08:03 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, डासना (गाजियाबाद)
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 26 Jul 2025 08:03 PM IST
सार
गाजियाबाद की वेव सिटी में आगरा जा रहे व्यापारी को दो अज्ञात बाइक सवारों ने झांसे में लेकर बैग बदलकर 1.9 किलो चांदी और 1.55 लाख रुपये की ठगी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत लालकुंआ पर आगरा जा रहे व्यापारी से झांसे में लेकर बैग बदलकर 1.9 किलो चांदी और 1.55 लाख रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित व्यापारी ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों पर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
वेव सिटी क्षेत्र के लालकुंआ से आगरा जाने के लिए बस के बारे में बाइक सवार से मालूमात करने पर व्यापारी के साथ धोखाधड़ी करके बेग बदलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित व्यापारी आगरा से बिहार के भागलपुर जाकर चांदी की पायलें देकर लौट रहा था।लौटते समय उसके साथ ठगी कर 1 किलो 900 ग्राम चांदी और 1 लाख 55 हजार की नकदी से भरा बेग बदलकर ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
आगरा के भोड वाली गली बेलनगंज निवासी राकेश पुत्र चिरंजीलाल 17 जुलाई को चांदी की पायलें लेकर भागलपुर बिहार गए थे जहां उन्होंने दीपक नामक सुनार को चांदी की पायलें दी और बदले में नकद और चांदी प्राप्त की। 25 जुलाई को वह ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस से गाजियाबाद पहुंचे सुबह लगभग 4:05 बजे वे आगरा जाने के लिए लाल कुआं वेव सिटी पहुंचे जहां एक बाइक सवार युवक ने उन्हें बहला-फुसलाकर आगरा की बस के स्थान पर अपनी कोरियर गाड़ी से भेजने की बात कही।
विज्ञापन
व्यापारी ने उसकी बातों पर भरोसा कर लिया और बाइक पर बैठ गया। थोड़ी ही देर में दूसरा युवक उसके पीछे बैठ गया। दोनों ने उसे जीओ पेट्रोल पंप के पास एक गली में ले जाकर कहा कि गाड़ी में बैठने से पहले सामान की चैकिंग के बहाने उसका बैग ले लिया और बैग बदलकर उसे दूसरा बैग थमा दिया। जब व्यापारी को शक हुआ तो उसने विरोध किया लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए।बेग में रखी 1.9 किलो चांदी व 1.55 लाख रुपए बाइक सवार दोनों युवकों ने धोखाधड़ी करके ठगी कर लिये।
सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि राकेश पुत्र चिरंजीलाल निवासी भोड वाली गली बेलनगंज आगरा की दी गई तहरीर के आधार पर बाइक सवार दो अज्ञात यवकों के खिलाफ धोखाधड़ी करके बेग में रखी 1.9 किलो चांदी व 1.55 लाख रुपए की ठगी करने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है,घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी केमरों की फुटेज देखी जा रही है,आरोपियों को जल्द पकड़ा जायेगा।