फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two trains will be canceled, many of the routes change

दो ट्रेनें रहेंगी कैंसल, कई के बदलेंगे रूट

Wed, 25 Jan 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Wed, 25 Jan 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
Two trains will be canceled, many of the routes change
ट्रेनें - फोटो : file photo

गणतंत्र दिवस पर अगर आपको ट्रेन से दिल्ली जाना है तो दोपहर बाद ही जाएं। परेड के चलते दोपहर 12 बजे तक गाजियाबाद-दिल्ली रेल रूट मार्ग बाधित रहेगा। परेड और समारोह के दौरान लालकिले के पास से ट्रेनों का आवागमन रोक दिया जाएगा। गाजियाबाद-दिल्ली के बीच चलने वाली दो ईएमयू ट्रेनें बृहस्पतिवार को कैंसल रहेंगी।

विज्ञापन


कोशीकलां-गाजियाबाद ईएमयू समेत कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जाएगा।इनके अलावा लंबी दूरी की कई ट्रेनों को गाजियाबाद, साहिबाबाद, मेरठ और नई दिल्ली स्टेशन पर रोका जाएगा। दोपहर 12 बजे के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बृहस्पतिवार को गाजियाबाद-नई दिल्ली ईएमयू 64423 और नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू 64430 रद्द रहेंगी। गाजियाबाद से यह ईएमयू सुबह 9:50 बजे और नई दिल्ली 10:50 बजे चलती है। दो ईएमयू 64401 और 64434 गाजियाबाद से दिल्ली जंक्शन तक जाएंगी। इसके बाद यही से वापस चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


12056 देहरादून-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस मेरठ सिटी स्टेशन पर 20 मिनट के लिए रोकी जाएगी। 12033 कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी साहिबाबाद में 15 मिनट रुकेगी। 12259 सियालदाह-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस भी साहिबाबाद स्टेशन पर रोकी जाएगी।


12401 पटना-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस गाजियाबाद स्टेशन पर 15 मिनट के लिए रुकेगी। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस को परेड के बाद नई दिल्ली से रवाना किया जाएगा।
64901 कोसी कलां-गाजियाबाद ईएमयू, भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, गाजियाबाद-नई दिल्ली-गाजियाबाद ईएमयू (64428)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed