फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two thieves arrested, tractor and arms recovered

Ghaziabad News: दो चोर गिरफ्तार, ट्रैक्टर व असलहा बरामद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two thieves arrested, tractor and arms recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। थाना कपूरपुर पुलिस व स्वॉट टीम ने 13 दिन पहले गांव सालेपुर कोटला से ट्रैक्टर चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस टीम ने दो चोरों को गिरफ्तार कर चोरी किया हुआ ट्रैक्टर व अवैध असलहा बरामद कर लिया है।

एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि थाना कपूरपुर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह व स्वॉट प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी की टीम ने कासिम निवासी गांव हर्रा खिवाई जिला मेरठ व भूरा उर्फ मुकीम निवासी गांव जोगिया खेड़ा जिला मुजफ्फरनगर को बझैड़ा रजवाहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी कासिम का गांव सालेपुर कोटला में ननिहाल है। कासिम यहां आता जाता रहता है। इस दौरान आरोपी ने गांव निवासी शहजाद के मकान की गैलरी में ट्रैक्टर खडा था। इसके बाद आरोपी ने अपने साथी भूरा उर्फ मुकीम के साथ आठ फरवरी की देर रात लगभग डेढ़ बजे इस ट्रैक्टर को चोरी कर लिया था।
विज्ञापन

दोनों आरोपी पहले ट्रैक्टर को धक्का देकर गैलरी से बाहर लाए थे। इसके बाद गांव के बाहर कुछ दूर पैदल चलकर ट्रैक्टर चोरी कर ले गए थे। नौ मार्च को तड़के साढ़े चार बजे शहजाद ने उठकर देखा तो उनका ट्रैक्टर यहां नहीं था। इस पर शहजाद ने डायल 112 पर ट्रैक्टर चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। शहजाद ने ट्रैक्टर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि आरोपी कासिम पर मेरठ के थाना सरधना व सरूरपुर में गोवध निवारण अधिनियम के दो मुकदमे दर्ज हैं। जबकि पुलिस आरोपी भूरा उर्फ मुकीम का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed