{"_id":"659ee89a0cf6c8b9ec02c594","slug":"two-students-returning-from-exams-attacked-with-sharp-weapons-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-1762-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों पर धारदार हथियार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्रों पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन
मुरादनगर। पुरानी रंजिश में परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों पुरू व अमन त्यागी पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मामले पुलिस ने अमन शर्मा, प्रतीक त्यागी निवासी निवाड़ी व प्रियांशु चौधरी निवासी पैंगा गांव व छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोदीनगर बैंक कॉलोनी निवासी एडवोकेट संजय त्यागी ने बताया कि उनका बेटा पुरू त्यागी व भतीजा अमन त्यागी एचएलएम कॉलेज में बीए एलएलबी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। दुहाई स्थित आईएएमआर कॉलेज में उनका परीक्षा सेंटर है। पुरू व अमन परीक्षा देकर बाइक से मोदीनगर लौट रहे थे। दिल्ली मेरठ मार्ग पर दुहाई पुल से आगे पहुंचे तो उनकी बाइक में अमन शर्मा, प्रतीक त्यागी व प्रियांशु ने अपनी बाइक से टक्कर मार कर गिरा दिया।
इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। मौके पर लोगों का आता देख आरोपी भाग गये। संजय त्यागी ने बताया कि एक साल पहले उनके बेटे का आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। मामले में समझौता हो गया था। इसके बाद भी आराेपी रंजिश रंजिश रखते थे। आरोपी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे और वारदात को अंजाम दिया। वहीं, एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।