{"_id":"66049c594157d4935b06fab4","slug":"two-students-of-sanskrit-vidyapeeth-missing-report-filed-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-102415-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: संस्कृत विद्यापीठ के दो छात्र लापता, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: संस्कृत विद्यापीठ के दो छात्र लापता, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के हापुड़ मार्ग स्थित गिन्नी देवी मोदी संस्कृत विद्यापीठ के दो छात्र लापता हो गए। छात्र होली की छुट्टी पर घर गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।
गिन्नी देवी मोदी संस्कृत विद्यापीठ में जनपद देवरिया के गांव प्रताप छापर निवासी 15 वर्षीय रंजन मिश्रा कक्षा ग्यारह व मोदीनगर के गांव महम्मदपुर निवासी लक्ष्य कक्षा दस का छात्र है। छात्र विद्यापीठ के छात्रावास में ही रहते हैं। होली की छुट्टी के कारण रंजन मिश्रा घर जाने के लिए निकला। घर जाने से पूर्व रंजन मिश्रा अपने मित्र लक्ष्य के घर महम्मदपुर गांव पहुंचा। रंजन और लक्ष्य कहीं जाने की बात कहकर घर से निकले। इसके बाद दोनों छात्र लापता हो गए। परिजनों ने दोनों को काफी तलाशा की, मगर उनका कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा। प्रधानाचार्य ने थाने में घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छात्रों की तलाश शुरू कर दी है।