फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two sides clashed over a land dispute, several rounds of bullets were fired, three injured.

Ghaziabad News: जमीन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा कई राउंड चलीं गोलियां, तीन घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two sides clashed over a land dispute, several rounds of bullets were fired, three injured.
लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में बृहस्पतिवार रात जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ। इसके बाद कई राउंड गोलियां चलाई गईं। गोली चलने से तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में घायलों के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि मीरपुर हिंदू गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। दोनों में जमकर झगड़ा हो रहा है। कुछ देर बाद दोनों पक्ष ट्रॉनिका सिटी थाने पहुंचे।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि मौके पर जांच के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरा पक्ष अशोक गुर्जर पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम निठौरा, साथी अंकित समेत अन्य के साथ अपनी गाड़ी से गांव मीरपुर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक पक्ष का कहना है कि उन्होंने करीब तीन-चार महीने पहले गांव मीरपुर में देवी प्रसाद निवासी केशवपुर माधव मंडी दिल्ली से करीब 400 वर्ग गज के प्लॉट का एग्रीमेंट कराया था। उस प्लॉट पर वह गांव मीरपुर में प्लॉट पर अपने साथी के साथ जाकर मिट्टी से भराव कराने गए थे। पहले पक्ष ग्राम मीरपुर निवासी जॉनी उर्फ शशिकांत पुत्र सतवीर, नकुल पुत्र मन्नू देव और मन्नू देव पुत्र बिका सिंह निवासी ग्राम मीरपुर एवं अन्य ने विरोध किया।
पहले पक्ष ने जमीन को एलएमसी का बताया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में मौके पर झगड़ा हो गया। जहां पर प्रथम पक्ष के जॉनी उर्फ शशिकांत, नकुल और मन्नू देव को चोट आई है। जॉनी उर्फ शशिकांत को आंख के पास, नकुल व अन्य को घुटने में गोली लगी है।

इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों को भी चोट आई। नकुल, जॉनी, शशिकांत और मन्नू देव को अस्पताल भेजा। वहीं, दूसरे पक्ष से अशोक गुर्जर एवं अंकित गुर्जर को भी अस्पताल भेजा गया। एसीपी ने बताया कि मामले में गोली चलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed