फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two robbers arrested in encounter who snatched earrings from daroga wife in Modinagar

गाजियाबाद में चोर-पुलिस मुठभेड़: दरोगा की पत्नी को लूटने वाले पकड़े, एक को लगी गोली, दूसरे को पीछा कर पकड़ा

Sat, 29 Aug 2026 10:08 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 29 Aug 2026 10:08 AM IST
सार

Ghaziabad Encounter: गाजियाबाद के मोदीनगर में दरोगा की पत्नी से कुंडल लूटने वाले दो लुटेरे मुठभेड़ में गिरफ्तार हो गए हैं। पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दोनों को पकड़ा। एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। 

विज्ञापन
Two robbers  arrested in encounter who snatched earrings from daroga wife in Modinagar
मोदीनगर में एनकाउंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोदीनगर पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से एक लुटेरा घायल हो गया। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरो के कब्जे से लूटे गए कुंडल, तमंचा और मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन


एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मोदीनगर पुलिस शुक्रवार रात सीकरी कलछीना रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने उन्हें  रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भाग निकले । भागने की हड़बड़ाहट में उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित गिरे और पैदल भागने लगे।  भागते समय एक लुटेरे ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक लुटेरे के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दूसरे लुटेरे को पीछा कर पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पूछताछ और बरामदगी
गिरफ्तार लूटेरों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बीती 21 तारीख को नगर की कृष्ण कुंज कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी महिला शशिबाला से दो कान के कुंडल लूटे थे। शशिबाला के पति जगपाल सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा है। पुलिस ने उनके पास से एक जोड़ी कुंडल, एक  तमंचा और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुटेरों का आपराधिक इतिहास
पुलिस ने घायल लुटेरे का नाम फारुख उर्फ छोटू व उसके साथी का नाम मोहम्मद हाशिम बताया । दोनों लुटेरे मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार पकड़े गए लुटेरों पर मेरठ और गाजियाबाद  में छह  से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed