{"_id":"67c0ac6a7c4459481100ea88","slug":"two-robbers-arrested-after-encounter-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-582944-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुठभेड़ के बाद दो लुटेरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
इंदिरापुरम। लूट व चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने बृहस्पतिवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों लूट के रुपयों से खरीदी गई नई बाइक से वारदात करने निकले थे। सेक्टर 5/6 की पुलिया के पास बृहस्पतिवार रात पुलिस ने जब चेकिंग के लिए रोका तब फायरिंग करते हुए आरोपी भाग निकले। हालांकि मुठभेड़ के बाद दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों की पहचान दक्षिण दिल्ली के संगम विहार स्थित गली नंबर पांच निवासी साहिल और गली नंबर 16 निवासी आरिफ के रूप में हुई। दोनों ने पूछताछ में लूट व चोरी की कई वारदात करने की बात स्वीकार की है।
डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस टीम वैशाली सेक्टर 5/6 की पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गाजीपुर दिल्ली की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया गया तो वह रुकने की बजाए बाइक को तेजी से पीछे की तरफ मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी साहिल के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने लूट के रुपयों से बाइक खरीदने और उससे ही दोबारा वारदात करने की बात स्वीकार की है। एसीपी ने बताया कि साहिल पर इंदिरापुरम में छिनैती व आर्म्स एक्ट के दो तथा दिल्ली में लूट, झपटमारी व हत्या के तीन मुकदमे दर्ज हैं। आरिफ पर इंदिरापुरम थाने में झपटमारी व आर्म्स एक्ट के दो और दिल्ली में झपटमारी का एक मुकदमा दर्ज है।