फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Two road accidents and Two people died in hathras

UP: आठ घंटे में दो सड़क हादसे, दो की गई जान... परिजनों ने थाने में काटा बवाल; इस बात से हुए नाराज

Wed, 05 Feb 2025 06:46 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 06:46 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सिकंदराराऊ में दो सड़क हादसे हुए। इन दोनों हादसों में दो लोगों की जान चली गई। लेकिन पुलिस पर परिजनों ने आरोप लगाते हुए थाने में जमकर हंगामा काटा।

विज्ञापन
Two road accidents and Two people died in hathras
दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल हाईवे एटा रोड पर बुधवार को आठ घंटे के अंतराल से दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। दूसरी मौत के बाद पुलिस ने शव मोर्चरी हाथरस भेज दिया। इससे क्रोधित होकर मृतक के परिजनों ने कोतवाली पर काफी देर तक हंगामा काटा। दुर्घटना करने वाली दोनों कारों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहली दुर्घटना सुबह 8 बजे एटा रोड स्थित मंडी समिति के नजदीक हुई। गांव गढ़िया निवासी सर्वेश पुत्र सोरन सिंह आयु 50 वर्ष पैदल सड़क पार कर रहा था तभी विपरीत दशा से आती कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर के फस्वरूप सर्वेश को गंभीर चोटें आई तथा उसे इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से कार और चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना अपरान्ह 4 बजे एटा हाईवे पर ही फुलरई मुगल गड़ी के मध्य मधुसूदन देरी के पास हुई। डेरी में काम करने वाला कर्मचारी संदीप पुत्र प्रेमचंद आयु 24 वर्ष निवासी गांव बमनहार पैदल सड़क पार कर रहा था। तभी विपरीत दिशा से आती कार ने संदीप को टक्कर मार दी। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप की मौत के बाद भारी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पर आ गए। जब उन्हें ज्ञात हुआ कि शव को सीधे हाथरस मोर्चरी भेज दिया गया है तो उनमें क्रोध व्याप्त हो गया। महिलाएं और पुरुष इसका भारी विरोध करने लगे। पुलिस ने दुर्घटना के बाद कार को जब्त कर लिया है। जबकि चालक भाग जाने में सफल रहा। प्रकरण को लेकर कोतवाली पर काफी देर हंगामा होता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed