{"_id":"678020d715b48d8f7f061f2d","slug":"two-people-involved-in-house-theft-arrested-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-35-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: घरों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: घरों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने सीमापुरी दिल्ली निवासी मोनू और सूजल को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बंद घरों का तला तोड़कर चोरी करने का आरोप है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने शालीमार गार्डन स्थित दो घरों में चोरी की बात स्वीकार की है। वहीं, उनके पास से कुछ जेवरात भी बरामद हुए हैं।
एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने बृहस्पतिवार को मोनू व सूजल को गिरफ्तार किया। दोनों के पास से चांदी की दो जोड़ी पायल, सोने की एक चेन व चाबी का गुच्छा बरामद हुआ है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि करीब एक महीने पहले भाटी कंपाउंड स्थित बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। वहीं, शालीमार गार्डन एक्स-1 स्थित मकान की खिड़की तोड़कर छह महीने पहले चोरी की वारदात को भी स्वीकार किया था। एसीपी ने बताया दोनों को पूछताछ के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।