फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Two people including a businessman died in separate road accidents

Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में कारोबारी सहित दो की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Two people including a businessman died in separate road accidents
गाजियाबाद। सिहानी गेट और विजयनगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा डीपीएस रोड पर हुआ। स्कूटी सवार कारोबारी जगजीत सिंह निवासी गोपाल नगर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, विजयनगर क्षेत्र में रेलवे स्टेशन से नोएडा के लिए बाइक टैक्सी से निकले भावेश यादव निवासी बड़ापुरा ज्ञानपुर जनपद भदोही को डंपर ने टक्कर मार दी। जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

एडीसीपी ट्रैफिक पीयूष कुमार सिंह सोमवार रात करीब सवा नौ बजे डीपीएस कट के पास ई स्कूटी सवार हापुड़ मोड़ स्थित गोपाल नगर निवासी जगजीत सिंह (38) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे के बाद उन्हें घटनास्थल के नजदीक नवीन अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान जगजीत सिंह की मौत हो गई। जगजीत सिंह मेरठ रोड पर पाल कंपनी के नाम से वर्कशाप चलाते थे। पुलिस दुर्घटना स्थल की सीसीटीवी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा हादसा विजयनगर थाना क्षेत्र में हुआ। पीयूष कुमार ने बताया कि मूल रूप से भदोही के ज्ञानपुर स्थित बड़ोपुरा निवासी भावेश यादव (22) मंगलवार सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से बाइक टैक्सी के जरिये अपने परिचित के यहां नोएडा सेक्टर-62 जा रहे थे।
विजयनगर अंडरपास पार कर जैसे ही बाइक एनएच-नौ की सर्विस रोड पर दिल्ली की तरफ मुड़ी तभी पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भावेश की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चालक नंदकिशोर घायल हो गए।
टक्कर मारने के बाद चालक डंपर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एमएमजी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भावेश की एआरबी बेयरिंग में नौकरी लगी थी।

मंगलवार को भावेश को नई नौकरी ज्वाइन करनी थी। कंपनी के नरेला स्थित ऑफिस जाने से पहले वह अपने परिचित के यहां नोएडा सेक्टर-62 जा रहे थे। वहां से तैयार होकर उन्हें ऑफिस के लिए निकलना था, लेकिन नोएडा पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed