{"_id":"66622f9b64d2a741f70471f4","slug":"two-people-died-in-road-accident-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-103059-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर बसंतपुर सैंथली गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह कैंटर ने बाइक सवार दो युवकों समेत तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक युवक व सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया।
दिल्ली के ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी गौरव (24) पुत्र ओमप्रकाश बाइक से अपने दोस्त अश्वनी के साथ मुरादनगर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच गाजियाबाद की तरफ से आ रहे कैंटर ने पहले उनकी बाइक में टक्कर मारी, इसके बाद पैदल जा रहे सुरक्षाकर्मी को रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने गौरव व सुरक्षाकर्मी रामकुमार (55) निवासी देवदत्त कॉलोनी असालतनगर को मृत घोषित कर दिया। मृतक रामकुमार रेलवे रोड स्थित कैंनरा बैंक मेें सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते थे। जबकि दिल्ली निवासी गौरव निजी कंपनी में नौकरी करता था। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है, चालक की तलाश शुरू कर दी है।